अंकिता हत्याकांड में वीआईपी का पता कब तक चलेगा? हिन्दुस्तान उत्तराखंड समागम में CM धामी का जवाब

Feb 25, 2026 02:30 pm ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share

हिन्दुस्तान उत्तराखंड समागम -2026 कार्यक्रम के दौरान सीधी बात में सीएम धामी से अंकिता भंडारी हत्याकांड और वीआईपी को लेकर सवाल किया गया। धामी ने बताया कि अंकिता के माता-पिता की सहमति के बाद ही सीबीआई जांच के संस्तुति दी गई। 

हिन्दुस्तान उत्तराखंड समागम -2026’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीधी बात में सभी सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। सीएम धामी पर अंकिता प्रकरण से लेकर एंजेल चकमा और मजारों पर बुलडोजर ऐक्शन समेत कई सवाल दागे गए। अंकिता केस में सीएम धामी ने बताया कि उत्तराखंड की बेटी के साथ जो घटना हुई, वह हम सबके लिए दुखी करने वाली हैं। वीआईपी मामले में सीबीआई जांच कर रही है, जल्द ही इस मामले से भी पर्दा उठ जाएगा।

सीएम धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कहा कि यह वाकई दुखद घटना है। हमने घटना के तत्काल बाद आरोपियों को गिरफ्तारी के आदेश दिए। घटना के अगले ही दिन तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया। महिला आईपीएस अधिकारी की लीडरशिप का गठन किया। 6 महीने की जांच के दौरान अखबारों में भी निकाला कि किसी के पास भी कोई जानकारी है तो बताएं। उसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया कि सीबीआई जांच होनी चाहिए। अदालत ने भी एसआईटी की जांच पर संतुष्टि जताई। 1000 पेज की रिपोर्ट दायर हुई। दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। वे आज भी जेल में बंद हैं।

ऑडियो प्रकरण को मुद्दा बना रही कांग्रेस

सीएम धामी ने आगे कहा कि एक ऑडियो क्लिप में दो लोग आपस में बात कर रहे हैं। उसमें एक पार्टी दिल्ली जाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करती है। बिना कोई मुद्दा के प्रदेश में अफरा-तफरी का माहौल पैदा करते हैं। इसमें सबसे ज्यादा पीड़ित माता-पिता हैं। मैंने अंकिता के माता-पिता से बात की। उन्होंने वीआईपी के लिए सीबीआई जांच की मांग उठाई। तब हमने फैसला लिया।

वीआईपी पर धामी- हम किसी को बचा नहीं रहे

वीआईपी को लेकर धामी ने कहा कि इसमें किसी को बचाने का कोई सवाल नहीं है। हमने शुरू से कहा है कि किसी के पास कोई भी जानकारी है तो उसे दे दें। कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई चलेगी। जिसके खिलाफ सबूत होगा, उस पर ऐक्शन लिया जाएगा। मैं यह कहना चाहूंगा कि जिन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है, वे मुद्दा ढूंढ रहे हैं।

एंजेल चकमा की हत्या नस्लभेदी नहीं- सीएम धामी

सीएम धामी ने एंजेल चकमा प्रकरण को नस्लभेदी हमला होने से इनकार किया। धामी ने कहा कि आरोपियों में एक मणिपुरी और नेपाली भी था। यह बच्चों का आपसी झगड़ा था। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक नेपाल में है, उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

'मोहम्मद' दीपक पर धामी

राहुल के मोहम्मद दीपक से मुलाकात पर धामी ने कहा कि राहुल गांधी सभी मोहम्मद नाम पसंद हैं। उन्हें मोहम्मद नाम पसंद है। इसलिए मिलने बुलाया। हम कहां तोड़ रहे हैं किसी को... हम सबको जोड़ रहे हैं। यहां डेमोग्राफी खराब हुई है, उसे ठीक कर रहे हैं। यहां राज्य में किसी प्रकार कोई ऐसा माहौल नहीं है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।