मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के सचिव की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई, केस

Feb 24, 2026 07:21 am ISTGaurav Kala देहरादून
share

गढ़वाल कमिश्नर और मुख्यमंत्री के सचिव विनय शंकर पांडेय की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले में उनके निजी सचिव ने देहरादून की डालनवाला कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के सचिव की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई, केस

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक गंभीर साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसने उत्तराखंड के प्रशासनिक तंत्र में हलचल मचा दी है। गढ़वाल मंडल के कमिश्नर और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सचिव विनय शंकर पांडेय (आईएएस) के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक फर्जी आईडी बनाए जाने की पुष्टि हुई है। मामले को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीते शनिवार को जानकारी मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने विनय शंकर पांडेय के नाम, पद और पहचान का दुरुपयोग करते हुए फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल तैयार की है। जैसे ही यह बात उनके विभाग और निजी स्टाफ तक पहुंची, हड़कंप मच गया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस फर्जी आईडी का इस्तेमाल लोगों को गुमराह करने, आर्थिक ठगी करने या शासन की छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा सकता था।

डालनवाला कोतवाली में मुकदमा

मामले की गंभीरता को देखते हुए विनय शंकर पांडेय के निजी सचिव विकास कुमार ने देहरादून की डालनवाला कोतवाली में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायत के साथ फर्जी फेसबुक आईडी के स्क्रीनशॉट और यूआरएल लिंक भी पुलिस को सौंपे गए हैं, ताकि तकनीकी साक्ष्य के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा सके।

साइबर सेल जांच में जुटी

देहरादून पुलिस ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी है। विशेषज्ञ उस आईपी एड्रेस को ट्रैक करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे यह फर्जी अकाउंट बनाया गया या संचालित किया गया। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस आईडी के माध्यम से किसी व्यक्ति से संपर्क किया गया या कोई आर्थिक लेनदेन का प्रयास हुआ या नहीं।

जनता से अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी वरिष्ठ अधिकारी या सरकारी पदाधिकारी के नाम से आने वाली संदिग्ध फ्रेंड रिक्वेस्ट या संदेशों पर भरोसा न करें। किसी भी स्थिति में अपनी व्यक्तिगत, बैंकिंग या गोपनीय जानकारी साझा न करें। यदि ऐसा कोई संदिग्ध अकाउंट दिखे तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल को सूचित करें।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।