पर्यटन, व्यापार और ढाई घंटे… CM ने गिनाए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के फायदे; 14 अप्रैल को PM करेंगे लॉन्च

Mohit लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

यह छह लेन एक्सप्रेसवे भारतमाला परियोजना के तहत विकसित किया जा रहा है, जो दिल्ली से शुरू होकर बागपत, शामली और सहारनपुर होते हुए देहरादून तक जाएगा।

पर्यटन, व्यापार और ढाई घंटे… CM ने गिनाए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के फायदे; 14 अप्रैल को PM करेंगे लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उदघाटन करेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि यह एक्सप्रेवे उत्तराखंड के विकास को नई दिशा देगा और राज्य को राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा में और ज्यादा मजबूत बनाएगा।

उदघाटन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस एक्सप्रेसवे के फायदों को गिनाया है। रविवार को मीडिया से बातचीत में सीएम धामी ने कहा ‘उदघाटन के बाद देहरादून से दिल्ली जाने वाले और दिल्ली से देहरादून जाने का समय दो से ढाई घंटे का होने वाला है और ये हमारी राज्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। एक्सप्रेवे के जरिए सभी को बहुत आसानी होने वाली है। इसके जरिए किसानों, आम नागरिकों और व्यापारियों को काफी आसानी होने वाली है। पर्यटन के लिए आने वाले और अपने काम के लिए जाने वाले, तो हर तरह से ये एक्सप्रेसवे सभी के लिए सुविधाजनक होने वाला है।’

'2014 से राज्य को अनेक उपलब्धियां मिली'

पीएम मोदी के उत्तरखंड आगमन पर उन्होंन कहा ‘प्रधानमंत्री जब भी उत्तराखंड आए हैं तो उन्होंने हमेशा उत्तराखंड को कोई न कोई उपहार दिया है जो हमेशा लोगों की याद में रहते हैं। और उनके 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से हमारे राज्य को अनेक उपलब्धियां मिली हैं। वे जितनी बार आए हैं उतनी बार उपलब्धियां मिली हैं।’

उदघाटन को बताया एतिहासिक क्षण

सीएम ने आगे कहा ‘इसबार बहुत ही एतिहासिक क्षण है कि देहरादून से दिल्ली जाने वाले और दिल्ली से देहरादून आने वालों के लिए समय बहुत कम लगने वाला है। एक्सप्रेसवे को जनता को समर्पित करने वाले हैं। प्रधानमंत्री के आने पर हमेशा उत्तराखंड के लोग उत्साहित रहते है क्योंकि प्रधानमंत्री के दिल में उत्तराखंड बसता है और उत्तराखंडवासियों के दिल में भी प्रधानमंत्री बसते हैं।’

छह लेन एक्सप्रेसवे

आपको बता दें कि यह छह लेन एक्सप्रेसवे भारतमाला परियोजना के तहत विकसित किया जा रहा है, जो दिल्ली से शुरू होकर बागपत, शामली और सहारनपुर होते हुए देहरादून तक जाएगा। मसूरी, हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी, जिससे पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे रियल एस्टेट और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलने की उम्मीद है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।