जनशिकायत की पड़ताल करने अचानक पहुंचे CM, वीडियो कॉल पर अफसरों की लगा दी क्लास; लाइव दिखाई कमी
धामी को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा के लिए सचिवालय में बैठक करनी थी, लेकिन उनका काफिला समीक्षा बैठक में पहुंचने के बजाए सीधे राजपुर रोड स्थित जाखन पहुंचा। मुख्यमंत्री शिकायतकर्ता विवेक मदान को तलाशते हुए उनकी दुकान के बाहर पहुंच गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा से पहले शुक्रवार को ग्राउंड जीरो पर पहुंचे तो वे अफसरों की कारगुजारी पर चौंक गए। जाखन में बना फुटपाथ बिजली लाइन बिछाने के लिए खोदा गया। बाद में सही तरीके से भरान न होने पर फुटपाथ धंस गया। धामी ने अफसरों की कोताही पर कड़ी नाराजगी जताई। मुख्य सचिव को वीडियो कॉल कर वास्तविक हकीकत दिखाई।
धामी को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा के लिए सचिवालय में बैठक करनी थी, लेकिन उनका काफिला समीक्षा बैठक में पहुंचने के बजाए सीधे राजपुर रोड स्थित जाखन पहुंचा। मुख्यमंत्री शिकायतकर्ता विवेक मदान को तलाशते हुए उनकी दुकान के बाहर पहुंच गए। विवेक ने सीएम हेल्पलाइन में शहर में अंडरग्राउंड की जा रही बिजली लाइन के काम से हो रही परेशानी की शिकायत की थी।
शिकायकर्ता ने सीएम को क्या बताया?
मुख्यमंत्री ने विवेक को बताया कि वह उन्हीं की शिकायत की वस्तुस्थिति जानने के लिए उनके पास आए हैं। धामी ने कहा, बताइये मदान साहब क्या समस्या है, सड़क कहां पर खोदी गई है। इस पर विवेक ने कहा-सर, आपकी बहुत तारीफ सुनी है, हमें पूरी उम्मीद थी कि हमारी समस्या को सुना जाएगा। फिर उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी दुकान के आगे फुटपाथ पर अंडरग्राउंड केबलिंग के बाद धंस रही सतह को दिखाते हुए बताया कि, यूपीसीएल ने यहां खुदाई के बाद लापरवाही से बिजली की तारें बिछाई हैं। अच्छे से लेबलिंग न होने से सड़क का यह हिस्सा धंसने लगा है। टाइल्स टूट रही हैं। विभागों में आपसी समन्वय की भी कमी नजर आ रही है।
मौके पर व्यापारी उमाशंकर गौतम ने बताया कि यही स्थिति राजपुर रोड मुख्य सचिव के आवास के पास से जाखन तक है। करीब ढाई सौ परिवार इसकी वजह से परेशान हैं। पानी की निकासी भी खुदाई की वजह से प्रभावित हुई है। मुख्यमंत्री ने खुद अंडरग्राउंड केबलिंग के दौरान सड़क के ऊपर छोड़ी गई बिजली लाइन को देखा और अधिकारियों से इस बारे में सवाल पूछे। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव आनंदवर्द्धन को फोन लगाया और जाखन में विवेक मदान की बताई गई समस्या को वीडियो कॉल से दिखाया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस कार्य के लिए जवाब मांगने को भी कहा। उन्होंने इस तरह के सभी प्रकरणों का समाधान एक साथ करने के भी निर्देश दिए।
लाइव दिखाई दून की स्थिति
धामी जब मौके पर निरीक्षण कर रहे थे, तब हेल्पलाइन समीक्षा के लिए प्रदेशभर के अफसर जुड़े थे। धामी ने मोबाइल से सबको जाखन की स्थिति लाइव दिखाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि समन्वय के साथ सही तरीके से काम करें, ताकि बार-बार खुदाई से जनता को परेशानी न हो।
सीएम की सुरक्षा में चूक पर अलर्ट हुए सुरक्षाकर्मी
राजपुर रोड पर निरीक्षण के दौरान ऐसा क्षण भी आया, जब शिकायतकर्ता, मुख्यमंत्री के करीब पहुंच गए। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए उनको सावधान किया।
सड़क धंसने से तीन-चार लोग हो गए चोटिल
स्थानीय लोगों ने बताया कि अब तक सड़क के धंसने की वजह से कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। तीन-चार लोगों के फ्रैक्चर हुआ है। सीएम ने अधिकारियों से इसे गंभीरता से लेने को कहा।
अफसरों की लापरवाही से लोगों की जान खतरे में
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंडरग्राउंड लाइन होने के बावजूद कई स्थानों पर तार बाहर दिखना गंभीर खतरे का संकेत है, ऐसी लापरवाही से लोगों को करंट लग सकता है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को प्रदेशभर में ऐसे मामलों की जांच कर अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों और निवासियों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


