Dehradun Weather: देहरादून में लगातार भारी बारिश से हाहाकर; पुल धंसा, भूस्खलन से मसूरी रोड बंद

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun Weather:  देहरादून में भारी बारिश से हाहाकार मचा है। प्रेमनगर में नवनिर्मित पुल ढह गया। मसूरी रोड भूस्खलन के चलते बंद हो गई है। कई जगहों पर जलभराव हो गया है।

Dehradun Weather: उत्तराखंड में मॉनसून एक बार फिर कहर बरपा रहा है। राजधानी देहरादून में आधी रात से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मसूरी में भूस्खलन से आवाजाही बंद हो गई है। वहीं, प्रेमनगर में नवनिर्मित पुल ढह गया। आज जिलाधिकारी ने जिलेभर में स्कूलों की छुट्टी घोषित की है।

देहरादून समेत कई जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बिगड़ते हालात और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में तत्काल प्रभाव से छुट्टी घोषित कर दी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश भर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बारिश से देहरादून में काफी नुकसान

​राजधानी देहरादून में बारिश से व्यापक नुकसान देखने को मिला है। प्रेमनगर के नंदा की चौकी क्षेत्र में हाल ही में बना पुल का एक हिस्सा भारी बारिश के चलते धंस गया है। इसके कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है और लोगों को भारी जाम व परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नवनिर्मित पुल के इस तरह क्षतिग्रस्त होने से निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

भूस्खलन से मसूरी रोड बंद

​उधर, भूस्खलन और सड़क पर मलबा आने के कारण मसूरी जाने वाला मुख्य मार्ग भी बंद हो गया है। मालदेवता क्षेत्र में भी तेज बारिश से खासा नुकसान होने की सूचना है और स्थानीय नदी-नाले उफान पर हैं। प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट मोड पर हैं और बंद मार्गों को सुचारू करने का प्रयास तेज कर दिया गया है।

बाढ़ और भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के नौ जिलों में भारी से भारी बारिश और फ्लश फ्लड का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ एवं नैनीताल जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है तथा उनके कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इन जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त की गयी है। राज्य के शेष जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना के साथ 'यलो अलर्ट' जारी किया गया है। आईएमडी ने कई क्षेत्रों में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) का जोखिम भी जताया है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादून में लगातार भारी बारिश से हाहाकर; पुल धंसा, भूस्खलन से मसूरी रोड बंद