देहरादून में पानी पर सांप्रदायिक बवाल, भाजपा कार्यकर्ता को हथौड़े से मार डाला; भाइयों को भी कूचा

हिन्दुस्तान, हरीश कण्डारी, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून के विकासनगर में शनिवार को बड़ा बवाल हो गया। यहां आरटीआई को लेकर उपजी रंजिश पानी पर आकर सांप्रदायिक हिंसा में बदल गई। भाजपा कार्यकर्ता और उसके दो भाइयों को हथौड़े से कूच दिया गया, जिसमें एक की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर है।

vikasnagar murder protest

उत्तराखंड के देहरादून में शनिवार को बड़ा बवाल हो गया। सहसपुर क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में पानी को लेकर सांप्रदायिक हिंसा हो गई। हमले में भाजपा के कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि उसके दो सगे भाई गंभीर घायल हो गए। मामले में तीन नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद गांव में हालात तनावपूर्ण हो गए और देर रात तक हंगामा चलता रहा। गुस्साए ग्रामीणों ने देर रात तक प्रेमनगर-पांवटा पुराने हाईवे पर जाम लगाए रखा।

पुलिस के अनुसार, गांव में सरकारी ट्यूबवेल से पानी लेने को लेकर विनोद, राजेश और अशोक का पूर्व प्रधान इस्तिपाक के भतीजे इम्तियाज से विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी की जानकारी पर रज्जाक, अमन, यूनूस, अनीस समेत 20-25 लोग मौके पर पहुंचे और तीनों भाइयों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में धारदार हथियारों और हथौड़े का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल हुए विनोद 43वर्ष को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके दोनों भाई अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रहे हैं।

RTI को लेकर हुई थी रंजिश

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी, जो शनिवार को हिंसक रूप में सामने आई। सहसपुर, विकासनगर, प्रेमनगर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और गांव की घेराबंदी की। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता विनोद कश्यप और उसके भाई राजेश और अशोक ने इस्तिफाक के प्रधान रहने के दौरान गांव में कामों को लेकर आरटीआई के तहत कई बार जानकारी के लिए आवेदन किए। उसके बाद से दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। विनोद भी पूर्व में बीडीसी चुनाव लड़ चुका था और भाजपा से जुड़ा हुआ था। इसके चलते दोनों पक्षों के बीच आपसी रंजिश चल रही थी।

विकासनगर में बवाल

हाईवे पर बड़ा हंगामा, मुश्किल हो गए थे हालात

बैरागीवाला में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद पूरा क्षेत्र हंगामे की चपेट में आ गया। गांव की गलियों से प्रेमनगर-पांवटा पुराने हाईवे तक भीड़ का कब्जा रहा, जहां आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया और पुलिस के लिए हालात संभालना चुनौती बन गया। रात तक प्रेमनगर-पांवटा के बीच पुराने हाईवे पर लगा रहा जाम

देखते ही देखते आरोपी पक्ष के घर के बाहर भीड़ जमा हो गई और अंदर घुसने की कोशिशें होने लगीं। आरोपियों के घर पर पथराव किया गया। पुलिस ने कई बार समझाकर भीड़ को पीछे धकेला, पर आक्रोश कम नहीं हुआ। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक और धक्कामुक्की भी हुई। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब हंगामे के बीच पास के क्षेत्र से अराजक तत्वों द्वारा बोतलें-ईंटें फेंके जाने की बात सामने आई। इससे भीड़ और उग्र हो गई और माहौल बेकाबू होने लगा। हालांकि पुलिस बल ने किसी तरह हालात को काबू में किया और बड़े टकराव को टाल दिया।

अफरा-तफरी का माहौल

उधर, हत्या के विरोध और त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल व विहिप के कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर-पांवटा के बीच पुराने हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहन फंसे रहे और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बार पुलिस ने लाठियां फटकारकर जाम खुलवाने की कोशिश की जो नाकाम रहीं। क्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घर पर बुल्डोजर चलाने की मांग कर रहे थे। दूसरी ओर, गांव में भी प्रदर्शन जारी रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बना रहा। हालात की गंभीरता को देखते हुए सहसपुर, विकासनगर, प्रेमनगर और आसपास के थानों की पुलिस को भी तैनात किया गया। एसपी ग्रामीण पंकज गैरोला ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादून में पानी पर सांप्रदायिक बवाल, BJP कार्यकर्ता की मौत, भाइयों को भी कूचा