देहरादून में 3 दिन में दूसरा मर्डर, जिम से निकलते ही कारोबारी की गोली मारकर हत्या
शहर के बीचों-बीच हुई इस दुस्साहिक वारदात ने पुलिसिया चौकसी के दावों की हवा निकाल दी है। ताज्जुब की बात यह है कि कारोबारी खुद लाइसेंसी पिस्टल लेकर चल रहे थे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें संभलने तक का मौका नहीं दिया।

राजधानी देहरादून का सबसे व्यस्त और पॉश इलाका राजपुर रोड शनिवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। बदमाशों ने राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास जिम से बाहर निकल रहे स्टोन क्रेशर कारोबारी विक्रम शर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी। शहर के बीचों-बीच हुई इस दुस्साहिक वारदात ने पुलिसिया चौकसी के दावों की हवा निकाल दी है। ताज्जुब की बात यह है कि कारोबारी खुद लाइसेंसी पिस्टल लेकर चल रहे थे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें संभलने तक का मौका नहीं दिया।
सहस्रधारा रोड स्थित ग्रीन व्यू निवासी विक्रम शर्मा काशीपुर में स्टोन क्रेशर का कारोबार करते थे। शनिवार सुबह वह रोज की तरह सिल्वर सिटी स्थित जिम में वर्कआउट करने आए थे। जैसे ही वह जिम से बाहर निकले, पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
लाइसेंसी पिस्टल भी नहीं आई काम
पुलिस जांच में सामने आया है कि सुरक्षा के मद्देनजर विक्रम शर्मा हमेशा अपनी लाइसेंसी पिस्टल अपने साथ रखते थे। वारदात के वक्त भी पिस्टल उनके पास ही थी, लेकिन बदमाशों ने इतनी तेजी और सटीक तरीके से हमला किया कि विक्रम को अपनी रक्षा में हथियार निकालने का समय ही नहीं मिला।
मौके पर पहुंचीं पत्नी, एसएसपी ने संभाली कमान
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी सोनिया शर्मा बदहवास हालत में मौके पर पहुंचीं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएसपी अजय सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। बताया कि वारदात के हर पहलू की जांच की जा रही है। सिल्वर सिटी और आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली गई है। हमलावरों की तलाश में पुलिस की कई टीमें शहर के एग्जिट पॉइंट्स और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
तीन दिन में दूसरा मर्डर, दहशत में शहर
देहरादून में तीन दिन के भीतर यह दूसरा बड़ा हत्याकांड है। राजपुर रोड जैसे हाई-प्रोफाइल इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से व्यापारी वर्ग और स्थानीय निवासियों में भारी रोष और दहशत है। पुलिस अब विक्रम शर्मा के व्यापारिक प्रतिद्वंद्वियों और पुरानी रंजिशों के एंगल खंगाल रही है ताकि कातिलों तक पहुंचा जा सके।
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


