Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Dehradun ranikhet driver molested female polling officer after she was returning in car also beaten for opposing
देहरादून में महिला मतदान अधिकारी से चलती कार में गंदी हरकत, विरोध करने पर पिटाई

देहरादून में महिला मतदान अधिकारी से चलती कार में गंदी हरकत, विरोध करने पर पिटाई

संक्षेप: 24 जुलाई की शाम लगभग साढ़े छह बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद वह सड़क पर वाहन का इंतजार कर रही थीं। उन्हें ताड़ीखेत की ओर जाना था। इसी बीच वहां एक सफेद रंग की मारुति वैगनआर कार रुकी। चालक ने महिला अधिकारी को ताड़ीखेत तक छोड़ने की बात कही।

Sun, 27 July 2025 11:25 AMUtkarsh Gaharwar हिन्दुस्तान, रानीखेत
share Share
Follow Us on

पंचायत पंचायत चुनाव ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही एक महिला मतदान अधिकारी के साथ कार चालक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट की। महिला अधिकारी ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, महिला मतदान अधिकारी की चुनाव ड्यूटी ताड़ीखेत ब्लॉक के मल्ला डाभर में लगी थी।

24 जुलाई की शाम लगभग साढ़े छह बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद वह सड़क पर वाहन का इंतजार कर रही थीं। उन्हें ताड़ीखेत की ओर जाना था। इसी बीच वहां एक सफेद रंग की मारुति वैगनआर कार रुकी। चालक ने महिला अधिकारी को ताड़ीखेत तक छोड़ने की बात कही। इस पर वह कार में बैठ गईं। आरोप है कि कुछ दूर जाते ही चालक ने महिला अधिकारी के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। आरोपी उनसे जबरदस्ती करने लगा।

इसके बाद महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वाहन की रफ्तार भी बढ़ा दी। इसी बीच साहस जुटाकर एक तीव्र मोड़ पर वाहन धीमा होने पर पीड़िता चलती कार से कूद गई। शोरगुल के मचाने पर वहां आसपास के कुछ ग्रामीण पहुंच गए, जिन्होंने महिला कार्मिक की मदद की। रानीखेत कोतवाल अशोक धनखड़ ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।