काम की बात: देहरादून में 20 अप्रैल तक रोज 9 घंटे गुल रहेगी बिजली, इन इलाकों पर ज्यादा असर

Gaurav Kala देहरादून
share

देहरादून में 20 अप्रैल तक रोजाना 9 घंटे बिजली गुल रहेगी। कारगी, कौलागढ़ समेत कई इलाकों पर इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा। 15, 17 अप्रैल को मातावालाबाग-भंडारीबाग के पटेलनगर फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली गुल रहेगी।

देहरादून में 20 अप्रैल तक रोज 9 घंटे गुल रहेगी बिजली, इन इलाकों पर ज्यादा असर

देहरादून शहर के कई इलाकों में बिजली की सर्विस लाइन बदली जाएगी। यूपीसीएल टर्नर रोड, बसंत विहार, भंडारीबाग बिजलीघरों से जुड़े इलाकों में 11 केवी लाइन बदलने जा रहा है। जिसके लिए 12 से 20 अप्रैल तक का शटडाउन लिया जा रहा है। इस वजह से सम्बंधित बिजलीघरों से जुड़े इलाकों में बिजली की परेशानी हो सकती है।

15, 16, 19, 20 अप्रैल को सुबह साढ़े नौ से सायं साढ़े चार बजे तक मातावालाबाग-भंडारीबाग के लक्ष्मणचौक फीडर पर बिजली गुल रहेगी। 15, 17 अप्रैल को मातावालाबाग-भंडारीबाग के पटेलनगर फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली गुल रहेगी। 17, 18, 21 और 22 अप्रैल को मातावाला बाग-भंडारीबाग बिजलीघर के 11 केवी खुड़बुड़ा फीडर पर काम की वजह से शटडाउन लिया जाएगा।

कारगी, कौलागढ़ में बिजली गुल रहेगी

15 अप्रैल को कारगी, 12 और 15 से 21 अप्रैल तक कौलागढ़ के एफआरआई फीडर पर, 15 से 18 और 20 से 21 को आईएचएम गढ़ी बिजलीघर के 11 केवी कांडली फीडर, 15, 16 अप्रैल को ऊर्जा भवन बिजलीघर के 11 केवी वाडिया फीडर पर बिजली गुल रहेगी।

इन इलाकों पर भी असर

वहीं सहस्रधारा रोड फीडर पर 13, 17 और 18 अप्रैल को शटडाउन का असर मधुर विहार, ऋषिनगर, एकता विहार, शिव गिरधर निकुंज, पाठक मार्केट, शक्ति विहार में रहेगा। आईटी पार्क बिजलीघर से जुड़े इलाकों में 13 से 17 तक बिजली गुल रहेगी।

सहस्रधारा रोड में नई लाइन की टेस्टिंग

यूपीसीएल द्वारा सहस्रधारा रोड बिजलीघर के तहत 15 से 18 अप्रैल तक सुबह दस से शाम चार बजे तक का शटडाउन शेड्यूल रहेगा। जिसका असर विजयनगर, चूना भट्टा, शिवालिक अपार्टमेंट, माई शॉप, एमडीडीए कॉलोनी में पड़ेगा।

दूधली से राजपुर रोड तक चलेगी एसी इलेक्ट्रिक बस

देहरादून। वरिष्ठ नागरिक संगठन कारगी के प्रयासों से जल्द ही शहर में नई एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने जा रही है। यह बस दूधली, बंजारावाला, कारगी चौक, लालपुल होते हुए घंटाघर और राजपुर रोड तक संचालित होगी। शनिवार को प्रस्तावित रूट का सर्वे भी किया गया। संगठन का कहना है कि क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को लंबे समय से इस रूट पर बेहतर और आरामदायक परिवहन सुविधा की जरूरत थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

इस बस सेवा के शुरू होने से बंजारावाला, कारगी और आसपास के क्षेत्रों से इंद्रेश अस्पताल, लालपुल, घंटाघर और राजपुर रोड तक आने-जाने में खासकर बुजुर्गों को काफी सुविधा मिलेगी। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि आरटीए की बैठक के बाद इस सेवा को औपचारिक मंजूरी मिलते ही बस संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।