Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Dehradun People Forgot 210 Crore in Banks RBI to Return Unclaimed Money Know How
बैंकों में 210 करोड़ जमा कर भूल गए देहरादून के लोग, RBI लौटाएगा रकम; जानें कैसे

बैंकों में 210 करोड़ जमा कर भूल गए देहरादून के लोग, RBI लौटाएगा रकम; जानें कैसे

संक्षेप: भारतीय रिजर्व बैंक अब ऐसे खाताधारकों की तलाश कर रहा है, ताकि इस रकम को सही हाथों तक पहुंचाया जा सके। इस अभियान के लिए दिसंबर तक का समय रखा गया है।

Wed, 12 Nov 2025 08:10 AMGaurav Kala देहरादून
share Share
Follow Us on

देहरादून में पांच लाख लोग ऐसे हैं, जो बैंकों में रुपये जमा कर भूल गए या खाताधारकों के वारिसों ने रुपये निकालने की जरूरत नहीं समझी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के विश्लेषण में जिले में अनक्लेम्ड बैंक डिपॉजिट 210 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। आरबीआई के निर्देश पर बैंक ऐसे खाताधारकों से संपर्क कर उनकी रकम लौटा रहे हैं। इस अभियान के लिए दिसंबर तक का समय रखा गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लीड बैंक अधिकारी संजय भाटिया ने बताया कि कई बार लोग पुराने बैंक खातों से रुपये निकालना भूल जाते हैं। नौकरी या व्यवसाय के चलते लोगों के अलग-अलग खाते होते हैं, जिनमें से कुछ वर्षों से निष्क्रिय पड़े रहते हैं। व्यक्ति के खातों के बारे में परिवार वालों को भी पता नहीं होता है। भारतीय रिजर्व बैंक अब ऐसे खाताधारकों की तलाश कर रहा है, ताकि इस रकम को सही हाथों तक पहुंचाया जा सके।

ये भी पढ़ें:फ्रॉड सालभर करता रहा सरकारी नौकरी, यूपी और उत्तराखंड दोनों सरकारों को कैसे ठगा
ये भी पढ़ें:महिलाओं के गहने पहनने की सीमा तय, अंग्रेजी शराब पर पाबंदी; पंचायत का फरमान

क्या कहता है नियम

दरअसल, यदि किसी व्यक्ति का खाता 10 वर्षों से अधिक से निष्क्रिय है तो ये रुपये आरबीआई के जमाकर्ता शिक्षण और जागरूकता निधि (डीईए) में चला जाता है। लेकिन नियमानुसार संबंधित खाताधारक इस पर दावा कर सकता है।

वेबसाइट से पता करें अपनी रकम

लीड बैंक अधिकारी ने बताया कि खाताधारक अपने बैंक की वेबसाइट या आरबीआई के पोर्टल (https://udgam.rbi.org.in) पर खाते में जमा धनराशि की जानकारी ले सकता है। वेबसाइट पर मोबाइल नंबर से लॉगइन कर सकते हैं। इस दिशा में आरबीआई की ओर से भी लोगों को मोबाइल पर मैसेज भेजे गए हैं। यदि पोर्टल पर आप के खाते में जमा रकम का पता नहीं चल पा रहा है तो खाताधारक संबंधित बैंक की किसी भी शाखा में क्लेम कर सकता है।

देहरादून में 14 नवंबर को लगेगा शिविर

लीड बैंक अधिकारी के अनुसार, बैंकों की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में शिविर लगाए जा रहे हैं। इसमें लोग खातों से संबंधित जानकारी जुटा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अक्तूबर से दिसंबर 2025 के बीच कैंप लगाए जा रहे हैं। देहरादून में 14 नवंबर को आईआरडीटी सभागार में कैंप लगाया जाएगा।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।