देहरादून में शहीद के बेटे को गोलियों से भूनने वालों का पुलिस एनकाउंटर, 24 घंटे के भीतर ऐक्शन

Feb 12, 2026 03:33 pm ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share

देहरादून तिब्बती मार्केट में हुए शहीद कर्नल के गैस एजेंसी संचालक बेटे अर्जुन शर्मा हत्याकांड के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाले बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए हैं।

देहरादून में शहीद के बेटे को गोलियों से भूनने वालों का पुलिस एनकाउंटर, 24 घंटे के भीतर ऐक्शन

राजधानी देहरादून के तिब्बती मार्केट में शहीद कर्नल आरसी शर्मा के पुत्र और गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की हत्या के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दोनों आरोपी पुलिस संग मुठभेड़ में घायल हुए हैं। शहर में चल रही सघन नाकेबंदी और तलाशी अभियान के दौरान यह कार्रवाई दो अलग-अलग स्थानों पर हुई।

पुलिस के अनुसार, पहली मुठभेड़ रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में हुई, जहां संदिग्धों ने घेराबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके से पकड़ लिया गया। इसके बाद मिली सूचना के आधार पर दूसरी कार्रवाई लालतप्पड़ क्षेत्र की एक खंडहर पड़ी फैक्ट्री में की गई। यहां भी पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दूसरे आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

24 घंटे के भीतर पुलिस ऐक्शन

दोनों घायलों को उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने अस्पताल पहुंचकर आरोपियों की स्थिति और पूरी कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तमंचे और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है।

देहरादून मर्डर

बड़ा खुलासा करेगी दून पुलिस

एसएसपी के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम और साजिश के पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वारदात के पीछे किसका इशारा या सहयोग था।

हत्याकांड से पहले की थी रेकी

हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस का दावा है कि जिस तरह से हत्या की गई है, यह भाड़े के शूटरों का काम है। पुलिस के अनुसार, शूटरों ने घटना को अंजाम देने से पहले पूरी रेकी की थी। पुलिस ने बताया कि अर्जुन फल खरीदकर अपनी गाड़ी की तरफ बढ़े, तब कार से करीब दस कदम पहले घात लगाकर खड़े हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। फल विक्रेता अयान और उम्मीद ने पुलिस को बताया कि अर्जुन तीन अनानास लेकर लौट रहे थे तभी उन्हें गोली मार दी गई।

पांच साल से मां-बेटे में थी रार

अर्जुन की हत्या की वजह पिता से विरासत में मिली संपत्ति बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार अमित और उसकी मां के बीच पिछले पांच वर्षों से अमरदीप गैस एजेंसी की कमाई और अन्य संपत्तियों को लेकर विवाद चला आ रहा था। पत्नी अभिलाषा का आरोप है कि उनकी सास बीना शर्मा, विनोद उनियाल, संगीता उनियाल और डॉ. अजय खन्ना के साथ मिलकर पैसों का लेनदेन कर रही थीं।

अर्जुन इस बात का कड़ा विरोध करते थे। क्योंकि, यह कर्नल की विरासत का हिस्सा था। इसी विरोध के कारण मां-बेटे के बीच रंजिश इतनी गहरी हो गई कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक की पत्नी अभिलाषा ने दावा किया है कि अर्जुन के पैसों के लेनदेन पर आपत्ति जताने और कानूनी लड़ाई लड़ने के कारण ही इन लोगों ने मिलकर भाड़े के शूटरों से उनकी हत्या करवाई। पुलिस सभी नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या शूटरों को सुपारी इन पारिवारिक विवादों के चलते दी गई थी।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।