बिल्ली के बच्चे गायब, भतीजी ने चाचा-चाची पर कराया केस; उत्तराखंड में अजीब विवाद

Oct 25, 2025 05:32 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

देहरादून के धर्मपुर में बिल्लियों के बच्चों को लेकर चाचा और भतीजी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजी की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने चाचा, चाची और उनके बेटों के खिलाफ मारपीट की धमकी देने और क्रूरता का केस दर्ज कर लिया है।

बिल्ली के बच्चे गायब, भतीजी ने चाचा-चाची पर कराया केस; उत्तराखंड में अजीब विवाद

देहरादून के धर्मपुर में एक अजीबोगरीब विवाद सामने आया है। इसमें बिल्लियों को लेकर हुए झगड़े ने गंभीर रूप ले लिया। मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता रश्मि धीमान निवासी धर्मपुर ने थाना नेहरू कॉलोनी में अपने चाचा उमेश धीमान, उनकी पत्नी सुमन धीमान और उनके बेटों शुभम धीमान, विशाल धीमान और सश्रम धीमान के खिलाफ मारपीट की धमकी देने और बिल्लियों के साथ क्रूरता का आरोप लगाया है। रश्मि ने शिकायत में बताया कि 12-13 मार्च को एक बिल्ली अपने दो बच्चों के साथ उनके घर आई। वह अपने बच्चों को छोड़कर चली गई। रश्मि ने बिल्ली के बच्चों की देखभाल शुरू की। उनके चाचा उमेश धीमान और चाची सुमन धीमान उसी आंगन में अलग मकान में रहते हैं। उनको बिल्लियों से आपत्ति थी।

रश्मि का आरोप है कि उनके चाचा ने बिल्ली के बच्चों को अपनी स्कूटी की डिग्गी में बंद कर कहीं छोड़ दिया। रश्मि ने इस बारे में अपनी चाची से बात की तो चाची और उनके तीनों बेटों ने रश्मि को घर में घुसकर मारने की धमकी दी। रश्मि की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

स्कूल का ताला तोड़ छोड़े पटाखे, फोड़ी टीवी, बच्चों की सुरक्षा मांगी

दीवाली की छुट्टियों के बाद शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह राजकीय प्राथमिक विद्यालय आंबेडकर बस्ती नत्थनपुर में जब स्टाफ और बच्चे पहुंचे तो हैरान रह गए। स्कूल के ताले टूटे हुए थे। अंदर कमरों में पटाखों का बारूद और कबाड़ बिखरा हुआ था। क्लास में बच्चों को पढ़ाने के लिए लगाया गया स्मार्ट टीवी और रिमोट सहित तमाम सामान भी टूटा हुआ था। स्कूल की प्रिंसिपल अंजु बिष्ट ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और अभिभावक शिक्षक समिति की बैठक भी बुलाई। उन्होंने बैठक में शिक्षकों और बच्चों की सुरक्षा के लिए पुख्ता उपाय करने की मांग उठाई है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;