देहरादून की सीक्रेट गाड़ी में मिले डेढ़ करोड़ रुपए, गुजरात के तीन लोगों से पूछताछ
देहरादून के राजेंद्र नगर में शुक्रवार को गाड़ी चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से डेढ़ करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं। गाड़ी महाराष्ट्र में रजिस्टर्ड बताई जा रही है। पुलिस ने जानकारी देके हुए बताया है कि एक 'एसयूवी' गाड़ी से लगभग 1.55 करोड़ रुपए की बेहिसाब नकदी जब्त की गई है ।

देहरादून के राजेंद्र नगर में शुक्रवार को गाड़ी चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से डेढ़ करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं। गाड़ी महाराष्ट्र में रजिस्टर्ड बताई जा रही है। पुलिस ने जानकारी देके हुए बताया है कि एक 'एसयूवी' गाड़ी से लगभग 1.55 करोड़ रुपए की बेहिसाब नकदी जब्त की गई है । एक सूचना के आधार पर सिरमौर मार्ग पर इस एसयूवी गाड़ी को रोका गया जिसमें पुलिस को बीच वाली और पीछे वाली सीटों के बीच बने एक विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए सीक्रेट केबिन में नोट छिपाए हुए मिले।
पुलिस ने बताया कि एसयूवी गाड़ी में तीन लोग सवार थे जिनमें से ड्राइवर की पहचान गुजरात के मेहसाणा जिले के सतीश भाई के रूप में हुई जबकि दो अन्य गुजरात के पाटन जिले के ठाकुर जसवंत संघ बनाजी और विसनागर के सचिन पटेल हैं।
ऐसे खुला राज
पुलिस ने बताया कि सतीश भाई गाड़ी से दस्तावेज पेश नहीं कर पाया और इधर-उधर की बातें करने लगा जिसके बाद सख्ती से पूछताछ की गई। तब उसने वाहन में बड़ी मात्रा में नकदी होने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद आयकर विभाग को सूचित किया गया । आयकर विभाग के सहायक निदेशक पंकज खत्री के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची और जब्त की गई नकदी की औपचारिक तलाशी और लिस्ट तैयार की।
शुरुआती जांच में पता चला है कि यह कैश काशी से लाया जा रहा थी और इसे गाड़ी में बैठे जसवंत को दिया जाना था । पुलिस के मुताबिक, ड्रा नकदी से संबंधित कोई दस्तावेज या स्रोत के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाया । पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए मामला आयकर विभाग को सौंप दिया है।
मुयाल ने बताया, आयकर विभाग फिलहाल तीनों व्यक्तियों से पूछताछ कर रहा है और बरामद राशि का आकलन करते हुए उनके बयान दर्ज कर रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जाएगी। पुलिस ने मामले में शामिल वाहन को जब्त कर लिया है।
पुलिस ने इस जब्ती को एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में चल रहे जिलाव्यापी चेकिंग अभियान के दौरान हासिल की गई एक बड़ी सफलता बताया।
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


