उत्तराखंड में प्रेमिका के सामने दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, सवर्ण से प्यार की खौफनाक सजा

लाइव हिन्दुस्तान, नई टिहरी
Follow us on Google News
share

टिहरी में खौफनाक कांड हुआ है। सवर्ण नाबालिग लड़की के दलित प्रेमी को लड़की के घरवालों ने धोखे से घर बुलाया और फिर पीट-पीटकर हत्या कर दी।

उत्तराखंड में प्रेमिका के सामने दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, सवर्ण से प्यार की खौफनाक सजा

उ्त्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में खौफनाक घटना सामने आई है। नाबालिग प्रेमिका से मिलने देर रात उसके गांव पहुंचे युवक की परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी और साथ आए दोस्त को भी अधमरा कर दिया। आरोप है कि किशोरी के ही मोबाइल से फोन कर परिजनों ने रविवार रात युवक को धोखे से गांव बुलाया था।

युवक अपने दोस्त के साथ जैसे ही गांव पहुंचा दोनों को दबोच कर एक कमरे में बंद कर दिया और पूरी रात लाठी-डंडों से पीटा। हत्यारोपियों ने सुबह खुद ही फोन कर युवक के परिजनों को बेटे को ले जाने के लिए कहा। इसके बाद परिजन घायल युवक को अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। दोस्त को भी गंभीर चोटें आई हैं।

6 महीने से दोस्ती थी, फोन पर बात करते थे

टिहरी में प्रतापनगर के देवल गांव निवासी केतन लाल (18) पुत्र धनपाल लाल की पड़ोसी गांव खोलगढ़ की सामान्य जाति की लड़की से छह माह से मित्रता थी। दोनों की फोन पर बातचीत होती थी। कुछ दिन पहले लड़की के परिजनों को इसकी भनक लगी तो उनका पारा चढ़ गया। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने लड़की को कई बार केतन से बात नहीं करने की चेतावनी भी दी लेकिन वह नहीं मानी। रविवार रात परिजनों ने लड़की को दबाव में लेकर केतन को फोन कर गांव बुलाने को कहा। रात करीब साढ़े 11 बजे केतन अपने दोस्त दिवाकर डिमरी (22) के साथ बाइक से लड़की के गांव पहुंच गया।

घात लगाए किशोरी के परिजनों ने अचानक हमला बोला

पहले से घात लगाकर बैठे किशोरी के परिजनों ने दोनों के लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। बाद में कमरे में बंद कर प्रेमिका के सामने केतन और उसके दोस्त को अधमरा कर दिया। अस्पताल में केतन की मौत हो गई। दिवाकर को जिला अस्पताल बौराड़ी रेफर किया गया है। लंबगांव के प्रभारी थानाध्यक्ष शिवराम ने बताया कि आरोपी यशवीर सिंह को एससीएसटी के तहत केस दर्ज कर हिरासत में लिया है।

बेटे के मोबाइल से ही दी अधमरा करने की सूचना

केतन के पिता धनपाल लाल ने बताया कि सुबह उन्हें बेटे के नंबर से फोन आया तो उन्हें केतन के घर पर नहीं होने का पता चला। फोन केतन की जगह किसी और की आवाज थी। फोन करने वाले धमकाते हुए कहा कि अपने बेटे को यहां से उठाकर ले जाओ।

सवर्ण लड़की से प्यार बन गया केतन का काल

केतन लाल को ऊंची जाति की नाबालिग लड़की से प्रेम करना महंगा पड़ गया। लड़की के परिजनों ने बेहद शातिराना तरीके से केतन के लिए जाल बुना और वह बड़ी आसानी से इसमें फंस गया।

केतन जीआईसी थापला में 12वीं का छात्र था। कुछ महीने पहले ही केतन किशोरी के संपर्क में आया। जब दोस्ती गहरी हुई तो दोनों ने एक दूसरे के नंबर ले लिए और फोन पर बात शुरू हो गई। दोनों में लगातार बात होने की भनक लड़की के परिजनों को इसकी भनक लग गई। जिससे खफा लड़की के परिजनों को यह रास न आया की कि उनकी लड़की गैर जाति के युवक से बातें करे। लेकिन इसका इतना बड़ा परिणाम सामने आएगा, यह क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को पता नहीं था।

लड़की के परिजनों की खौफनाक साजिश

लड़की के परिजनों ने साजिशन बीती रात को केतन को खोलगढ़ बुलाया और अपने दोस्त दिवाकर की मदद से रात को लगभग 12 बजे खोलगढ़ पहुंचने पर पहले से तैयार लड़की के परिजनों ने केतन व उसके दोस्त दिवाकर पर लाठी-डंडों से टूट पड़े। उसके बाद दोनों को रात भर कमरे में बंद कर पीटते रहे। दिवाकर की अपेक्षा केतन को भारी डंडे के साथ ही बेल्ट से बुरी तरह से पीटा गया। जिससे उसकी स्थिति बेहद खराब हो गई। दिवाकर के सर पर भी डंडों से वार कर उसका सर फोड़ने व उसे 8 बजकर 20 मिनट पर चौंड सीएचसी पहुंचाया, जहां पर इलाज करते-करते केतन की मौत हो गई। जबकि दिवाकर की हालत गंभीर है।

कुछ दिन पहले मुंबई से लौटा था दिवाकर

होटल में काम करने वाले दिवाकर हाल ही में मुंबई से लौटा था। दोस्त को छोड़ने रात को खोलगढ़ गया था, उसे क्या पता की पहले से तैयार लड़की के परिजन उन पर बुरी तरह से टूट पड़ेंगे। सुबह केतन की मौत पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने प्रेम-प्रसंग में हुई केतन की मौत पर खासी नाराजगी जाहिर की।

केतन ने मरने से पहले कहा साजिशन बुलाकर पीटा

सुबह के वक्त पर धनपाल अपने बेटे को जब अस्तपाल जा रहे थे। उस दौरान कार में उन्होंने अंतिम समय गिन रहे बेटे का वीडियो बनाकर उससे मामले में पूछा तो वीडियो में केतन बोल रहा था कि उसे साजिशन खोलगढ़ बुलाकर बुरी तरह से डंडों और बेल्ट से पीटा गया। उसे वहां बुलाकर पीटने की लड़की के परिजनों की पूर्व नियोजित साजिश थी।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।