Cyclone Montha: मोंथा का असर इस राज्य में भी दिखा, तेज हवाओं के साथ आज बारिश का अलर्ट

Cyclone Montha: मोंथा का असर इस राज्य में भी दिखा, तेज हवाओं के साथ आज बारिश का अलर्ट

संक्षेप:

Cyclone Montha Impact: साइक्लोन मोंथा का असर उत्तराखंड में भी दिखने लगा है। आज तेज हवाओं के साथ प्रदेश के चार जिलों में बारिश के आसार हैं।

Oct 28, 2025 12:06 pm ISTGaurav Kala देहरादून
share

Cyclone Montha Impact: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मोंथा का असर उत्तराखंड में भी दिखाई देने लगा है। मोंथा के असर से दून, हल्द्वानी, हरिद्वार समेत प्रदेशभर में मंगलवार सुबह से बादल छाए हैं। कुमाऊं के जिलों में मौसम विभाग ने हल्की बारिश के आसार भी जताए है। कुमाऊं में तापमान तीन से चार डिग्री तक नीचे आया है। आज प्रदेश के चार जिलों में बारिश की संभावना है। इसी के साथ 10 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मोंथा का असर दिखाई दे रहा है। इससे दिन में बादल छा रहे हैं, कहीं हल्की बारिश हो रही है। रात के तापमान में ज्यादा असर नहीं होगा। बुधवार से स्थिति सामान्य होने के आसार है।

read moreये भी पढ़ें:
कब तक आएगा चक्रवाती तूफान मोंथा, कितना भीषण असर और क्या है तैयारी; सब समझिए
झारखंड में तबाही मचाएगा मोंथा चक्रवात! कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
100 की रफ्तार से तट से टकराएगा मोंथा तूफान, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश

चार जिलों में आज बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक मंगलवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत एवं यूएसनगर जिलों में कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

क्या है चक्रवात ‘मोंथा’

चक्रवात ‘मोंथा’ बंगाल की खाड़ी में उठा एक कम दबाव का क्षेत्र है, जो तेजी से घूमती हवाओं का एक शक्तिशाली तूफान बन गया है। यह समुद्र से नमी खींचता है और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश लाता है। ‘मोंथा’ के कारण ही कुमाऊं में अचानक मौसम बदला है, तापमान गिरा है और आसमान में बादल छा गए हैं। यह तूफान अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है, लेकिन इसका असर अगले कुछ दिनों तक मौसम पर रहेगा।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।