उत्तराखंड में साइबर ठगों के मददगारों पर 10 जगह रेड: हर महीने 10 करोड़ का टारगेट, कैसे करते थे ठगी

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share

उत्तराखंड में एसटीएफ ने साइबर ठगों के मददगारों पर 10 जगह रेड की है। इस दौरान ठगी में इस्तेमाल खातों की पासबुक, एटीएम कार्ड और मोबाइल सिम समेत कई दस्तावेज बरामद किए गए।

Cyber Fraud Raids in uttarakhand 10 Locations
उत्तराखंड में साइबर ठगों के मददगारों पर 10 जगह रेड

उत्तराखंड में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने या किराये पर देने वालों के घरों पर गुरुवार को एसटीएफ और पुलिस ने एक साथ छापे मारे। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के दस स्थानों पर यह कार्रवाई की गई। इस दौरान ठगी में इस्तेमाल खातों की पासबुक, एटीएम कार्ड और मोबाइल सिम समेत कई दस्तावेज बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस के साथ पीएसी के करीब 2500 जवान लगाए गए।

एडीजी वी. मुरुगेशन ने बताया कि देहरादून में पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र, सेलाकुई थाना क्षेत्र और सुमननगर बिंदाल बस्ती में कार्रवाई की गई। हरिद्वार में सिडकुल, कलियर, ज्वालापुर क्षेत्र, नैनीताल में रामनगर के एक हिस्से और यूएसनगर में गदरपुर, दिनेशपुर को हॉटस्पॉट के तौर पर चिन्हित किया गया था। पुलिस टीमों ने यहां साइबर ठगी से जुड़े दस्तावेज और कई सामग्री अपने कब्जे में ली।

नवादा ग्रुप का भंडाफोड़

हरिद्वार में संगठित साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क नवादा ग्रुप का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी। जांच में सामने आया कि यह गिरोह 200 से अधिक बैंक खातों के जरिए करोड़ों का लेनदेन कर रहा था। इन खातों में ठगी की रकम मंगाई जाती और फिर कमीशन लेकर रकम निकाली जाती थी।

250 संदिग्धों को नोटिस जारी

एडीजी ने बताया कि इससे पहले, 24 अगस्त से एक सितंबर तक चलाए गए अभियान में 820 म्यूल बैंक खाते और 1,236 एटीएम से रकम निकासी की लोकेशन का सत्यापन किया गया। इस दौरान 15 साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए और कुल 238 मुकदमे दर्ज हुए। 250 संदिग्धों का सत्यापन कर नोटिस भी तामील कराए गए।

644 सिम और 630 मोबाइल ब्लॉक कराए

आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि साइबर अपराध की सप्लाई चेन को ध्वस्त किया जा रहा है। अभियान के दौरान 644 संदिग्ध सिम और 630 मोबाइल के आईएमईआई नंबर ब्लॉक कराए गए हैं।

लालच देकर गरीबों के नाम पर खुलवाए खाते

जांच में सामने आया कि साइबर अपराधी गरीब तबके के लोगों को किसी स्कीम या हर महीने निश्चित रकम का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते हैं। बाद में इन्हीं खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम मंगाने के लिए किया जाता है। उत्तराखंड के लोगों को साइबर ठग हर महीने औसतन दस करोड़ रुपये की चपत लगा रहे हैं। अकेले अगस्त में ही प्रदेशभर में 11.76 करोड़ रुपये की साइबर ठगी दर्ज हुई।

फर्जी सिम से शुरू होता है ठगी का खेल

ठगी के नेटवर्क में फर्जी केवाईसी पर सिम बेचने वालों की भूमिका भी सामने आई है। इन्हीं सिम का इस्तेमाल ठग कॉल, ओटीपी और म्यूल बैंक खातों को संचालित करने में करते हैं। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, पुलिस ने 22 संदिग्ध सिम एक्टिवेट करने वालों का सत्यापन किया और 10 एफआईआर दर्ज की गई।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़साइबर ठगों के मददगारों पर रेड: हर महीने 10 करोड़ का टारगेट, कैसे करते थे ठगी