Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़cyber fraud in name of operation sindoor
संभल जाइए! ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

संभल जाइए! ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

संक्षेप:

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की लोकप्रियता का साइबर अपराधी फायदा उठाने की फिराक में हैं। सेना व सशस्त्र बलों के नाम पर चंदा मांगने के साथ लोगों के खातों को निशाना बनाया जा रहा है।

Jun 03, 2025 07:41 am ISTSudhir Jha हिन्दुस्तान, हल्द्वानी, संतोष जोशी
share Share
Follow Us on

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की लोकप्रियता का साइबर अपराधी फायदा उठाने की फिराक में हैं। सेना व सशस्त्र बलों के नाम पर चंदा मांगने के साथ लोगों के खातों को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (साइबर) ने इससे बचने के लिए लोगों को अलर्ट किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्पेशल टास्क फोर्स की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार, साइबर अपराधी सशस्त्र बलों व सेना के नाम पर विभिन्न प्रकार के मैसेज और कॉल कर लोगों को झांसा देते हुए चंदा मांग रहे हैं। अज्ञात फाइलें और लिंक भेजकर भी ठगी की जा रही है। इस पर सीओ (साइबर) हल्द्वानी सुमित पांडे कहते हैं कि सेना, अर्धसैनिक बल या कोई भी सरकारी संस्थान कभी भी सोशल मीडिया या मैसेज के माध्यम से चंदा नहीं मांगते।

उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान स्रोत से प्राप्त संदेश, एपीके फाइल या लिंक पर क्लिक न करें। कुछ ऐसे केस आए हैं जिनमें मोबाइल और कंप्यूटर में वायरस फैल गया। इससे सिस्टम हैक होने और एक्सेस अपराधियों के पास जाने का भी ख़तरा है। इससे बचाव के लिए टास्क फोर्स ने राज्य के सभी जिलों के कप्तानों को विशेष रूप से अलर्ट किया है।

साइबर टास्क फोर्स के डिप्टी एसपी अंकुश मिश्रा ने कहा कि सेना या सशस्त्र बलों के नाम पर ऑपरेशन सिंदूर के मैसेज या लिंक भेजकर ठगी का प्रयास अपराधी कर रहे हैं। हमने पूरे राज्य में इसे लेकर अलर्ट किया है। जागरूकता से ही इन अपराधों को रोका जा सकता है।

राज्य में इस साल 90 करोड़ की ठगी

उत्तराखंड में इस साल अब तक सैकड़ों लोगों से साइबर अपराधी 90 करोड़ से अधिक ठग चुके हैं। हालांकि इसमें से कुछ पैसा पुलिस ने तत्काल शिकायत पर होल्ड या वापस कराया है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।