Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Conman in Saffron Robes Held in Haridwar Land Fraud Two Others Arrested
भगवा चोला ओढ़ लोगों की जमीन हड़पता था दिल्ली का ठग, स्वामी हंसराज साथियों संग अरेस्ट

भगवा चोला ओढ़ लोगों की जमीन हड़पता था दिल्ली का ठग, स्वामी हंसराज साथियों संग अरेस्ट

संक्षेप:

हरिद्वार में जमीन धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गिरफ्तार तीन लोगों में एक भगवाधारी है। जो खुद को स्वामी हंसदेश पुनियानी बताता है। भगवा चोला ओढ़े इस ठग के खिलाफ मारपीट और धोखाधड़ी के कई मुकदमे हैं।

Sep 29, 2025 08:14 am ISTGaurav Kala हरिद्वार, हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भगवा चोला ओढ़े दिल्ली के ठग को हरिद्वार पुलिस ने उसके दो साथियों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर जमीन और ट्रस्ट की संपत्तियों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने का आरोप है। पुलिस तीन फरार सदस्यों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फर्जीवाड़ा गिरोह का पर्दाफाश

ज्वालापुर और बहादराबाद थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों की जमीन हड़पने वाले गिरोह पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में स्वामी हंसदेश पुनियानी उर्फ हंसराज निवासी गोविंदपुरा, दिल्ली, सुनील कत्याल उर्फ कालिया निवासी कलानौर, रोहतक (हरियाणा) और रोहताश निवासी शिवधाम ट्रस्ट, श्रवणनाथ नगर (हरिद्वार) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:AIIMS ऋषिकेश में करोड़ों का घोटाला, CBI ने पूर्व निदेशक समेत तीन पर किया मुकदमा

गैंगस्टर ऐक्ट में मुकदमा

गौरतलब है कि 26 सितंबर को ज्वालापुर कोतवाली में उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार ने छह लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में सामने आया कि गिरोह का सरगना गुलशन नारंग अपने साथियों संग जमीन और ट्रस्ट की संपत्तियों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें बेचता और विरोध करने वालों को धमकाता था। आरोपियों पर विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, धमकी और मारपीट के केस दर्ज हैं।

पुलिस ऐक्शन

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले की विवेचना बहादराबाद थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा को सौंपी। ज्वालापुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम ने दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। हरिद्वार में भगवा चोला ओढ़कर जमीनों और ट्रस्ट की संपत्तियों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर हड़पने वाले दिल्ली के ठग स्वामी हंसदेश पुनियानी को पुलिस ने दो साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों की पृष्ठभूमि

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गुलशन नारंग पर कई मुकदमे दर्ज हैं जिसमें धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप हैं। रोहताश के खिलाफ कनखल व नगर थाने में धमकी और धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं, जबकि हंसदेश पुनियानी के खिलाफ ज्वालापुर और नगर कोतवाली में मारपीट व फर्जीवाड़े के मामले चल रहे हैं।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।