लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में कांग्रेस की नई टीम का ऐलान, किसे कौन सा पद मिला

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Uttarakhand Congress State Executive: लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने उत्तराखंड में प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल छोटी टीम चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

uttarkhand congress new team announce
लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने उत्तराखंड में प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है।

Uttarakhand Congress State Executive: लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की टीम में 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव बनाए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत पार्टी के 41 वरिष्ठ नेताओं को कार्यकारी समिति में शामिल किया गया है। गुरुवार देर रात राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कार्यकारिणी की घोषणा की। पिछले साल नवंबर में गोदियाल के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कमान संभालने के बाद से कार्यकारिणी का इंतजार हो रहा था। कोषाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी गोदावरी थापली को दी गई है।

महासचिव

राजेन्द्र भंडारी, नवीन जोशी, अभिषेक सिंह, विजय गुंसोला, तेलू राम, पुष्कर जैन, राकेश लाल शाह, दीप शर्मा, मकबूल कुरैशी, अमरजीत सिंह, याकूब सिद्दीकी, राजेन्द्र शाह, जसवंत सिंह चौहान, सुमित्तर भुल्लर, अनीता शर्मा, जयेन्द्र रमोला, संजय किरोला, राजेन्द्र टंगड़िया, गौरव चौधरी, डॉ. गणेश उपाध्याय, वीरेन्द्र पोखरियाल, नीरज त्यागी, राकेश सिंह राणा, इशिता, विनोद चौहान, राकेश राजपूत, राव शेर मोहम्मद, राकेश नेगी, अरविन्द प्रधान, शोभा बिष्ट, दीपा आर्या, अनिल भास्कर, अश्वनी बहुगुणा, नरेंद्र राणा, डॉ. सोनिया आनंद, संदीप चीमा।

छोटी टीम के फैसले पर कायम नहीं रह पाई पार्टी

प्रदेश कार्यकारिणी का आकार छोटा रखने के फैसले पर गणेश गोदियाल अमल नहीं कर पाए। गोदियाल शुरू से कार्यकारिणी का आकार सीमित रखने का दावा करते आ रहे थे। लेकिन नई कार्यकारिणी देखकर सभी हैरान थे। सूत्रों के अनुसार गोदियाल की छोटी कार्यकारिणी के प्रस्ताव पर प्रदेश के स्थानीय नेता सहमत नहीं थे। गोदियाल की दिल्ली भेजी गई सूची में अंतिम चरणों तक बदलाव होता रहा।

चुनाव समितियां भी तय

प्रदेश कार्यकारिणी के साथ ही कांग्रेस ने चार महत्वपूर्ण समितियों का गठन भी कर दिया है। इन समितियों का गठन चुनाव को देखते हुए किया गया है। घोषणा पत्र, अनुशासन के साथ-साथ एसआईआर समिति भी बनाई गई है।

उपाध्यक्ष

हेमेश खर्कवाल, विजय सरस्वत, सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, राजकुमार, मनोज रावत, सतीश नैनवाल, लालचंद शर्मा, शहरयार खान, सीपी सिंह, संजय पालीवाल, राजेंद्र पाल सिंह, सुखविंदर कौर, राजीव महर्षि, अनुपम शर्मा, हेमंत बगड़वाल, मधु सांगुरी, डॉ. प्रेम बहुखंडी, दर्शन लाल, संजय जैन, संतोष चौहान, सुजाता पॉल, संजय सैनी, इंदु मान

घोषणा पत्र समिति

अध्यक्ष: भुवन कापड़ी, संयोजक-डॉ. प्रेम बहुखंडी, सदस्य: गुरदीप सिंह सप्पल,सूर्यकांत धस्माना, सुजाता पॉल

अनुशासन समिति

अध्यक्ष: विक्रम सिंह नेगी, सदस्य: ललित फरस्वाण,अनुपम शर्मा, हेमा पुरोहित, सी.पी. सिंह

एसआईआर समिति

अध्यक्ष: मनोज रावत, सदस्य: अमरेंद्र बिष्ट, अधिवक्ता संदीप चमोली

आरोप पत्र समिति

अध्यक्ष: करण माहरा, सदस्य: मनोज रावत,डॉ. प्रेम बहुखंडी, डॉ. प्रतिमा सिंह

कार्यकारिणी में सभी क्षत्रपों के करीबियों को मिली जगह

कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में हाईकमान ने गुटीय नेताओं की पसंद-नापसंद का भी पूरा-पूरा ख्याल रखा है। कार्यकारिणी में गोदियाल की पसंद को तो तरजीह मिली ही है, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी अपने अधिक से अधिक नजदीकियों को एडजस्ट करने में सफल रहे हैं। करीब-करीब हर समिति में जगह बनाने में कामयाब रहने वाले विजय सरस्वत, धीरेंद्र प्रताप, सूर्यकांत धस्माना, नवीन जोशी इस बार भी मजबूत पोजिशन में हैं।

संजीव आर्य का कद बढ़ा, यूपी में मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस ने संगठन में फेरबदल करते हुए उत्तर प्रदेश प्रभारी के साथ संबद्ध छह नए एआईसीसी सचिवों की नियुक्ति की है। उत्तराखंड से पूर्व विधायक संजीव आर्य को भी एआईसीसी सचिव बनाया गया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के पुत्र संजीव ने कुछ समय पहले ही इस बार चुनाव लड़ने के बजाय संगठन में काम करने का निर्णय किया था।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में कांग्रेस की नई टीम का ऐलान, किसे कौन सा पद मिला