यहां भाजपा सरकार के खिलाफ ‘चार्जशीट’ तैयार कर रही कांग्रेस, 15 दिन में ‘सेना' भी

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस ऐक्शन मोड में है। सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकारिणी 15 दिन के भीतर तैयार हो जाएगी। बैठक में सरकार के खिलाफ एक व्यापक चार्जशीट (आरोप पत्र) तैयार करने पर मंथन भी हुआ।

Congress Prepare Chargesheet Against BJP
उत्तराखंड में कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ एक व्यापक चार्जशीट (आरोप पत्र) तैयार रही है।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने सभी संगठन प्रमुखों को अगले 15 दिनों के भीतर अपनी कार्यकारिणियों का गठन करने और प्रदेशभर में सक्रिय होकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने फ्रंटल संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रमुखों के साथ वन-टू-वन चर्चा की और अब तक के कार्यों का ब्योरा लिया गया और आगामी तीन महीनों के कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई।

देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, दलित उत्पीड़न और महंगाई जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं को मैदान में उतरकर आवाज बुलंद करनी होगी। संगठन केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि गांव और बूथ स्तर तक जनता से सीधा संवाद स्थापित करे।

कांग्रेस 'सेना' की घोषणा जल्द

फ्रंटल संगठन के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में शीघ्र ही जिलों, महानगरों और विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा की गई, जो स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन और एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि चुनाव नेताओं के प्रयास से नहीं, बल्कि समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीते जाते हैं। बैठक में सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, फ्रंटल संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

‘चार्जशीट’ तैयार कर रही कांग्रेस

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस चार्जशीट कमेटी की बैठक में सरकार की विफलताओं, जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक व्यापक चार्जशीट (आरोप पत्र) तैयार करने की रणनीति पर गहन मंथन किया गया। कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था की बदहाली, भूमि घोटाले और खनन जैसे मुद्दों से त्रस्त है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार के घोटालों और प्रशासनिक अनियमितताओं का काला चिट्ठा जनता के सामने लाना कांग्रेस की पहली प्राथमिकता है। इस आरोप पत्र को ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक ले जाकर व्यापक आंदोलन छेड़ने की रूपरेखा बनाई गई है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, डॉ. प्रेम बाखुंडी, डॉ. प्रतिमा सिंह और अमरजीत सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

सैन्यधाम: कांग्रेस को नहीं मिला लोकभवन से समय

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने सैन्यधाम निर्माण में कथित भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और मंत्री गणेश जोशी का ‘चुनावी लाभ’ संबंधी बयान के विरोध में राज्यपाल से मिलने का समय मांगा था। समय न मिलने पर प्रतिनिधिमंडल ने लोकभवन अधिकारियों को अपना ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के जरिए सैन्यधाम परियोजना की बढ़ती लागत, टेंडर प्रक्रिया और वित्तीय पारदर्शिता की स्वतंत्र जांच की मांग की गई। प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी और उपाध्यक्ष सुजाता पॉल ने कहा कि शहीदों के सम्मान से जुड़े पवित्र स्थल को राजनीतिक लाभ का जरिया और भ्रष्टाचार का अखाड़ा नहीं बनने दिया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन के जरिए प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि स्थिति स्पष्ट होने तक वे सैन्यधाम के उद्घाटन में शामिल न हों। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रतिनिधियों ने शौर्यस्थल पर शहीदों को नमन किया और घोषणा की कि कथित भ्रष्टाचार व विवादित बयान के विरोध में जल्द ही सैन्यधाम पर धरना दिया जाएगा।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़यहां भाजपा सरकार के खिलाफ ‘चार्जशीट’ तैयार कर रही कांग्रेस, 15 दिन में ‘सेना' भी