अंकिता के माता-पिता से मिले CM धामी, VIP का दावा करने वाली उर्मिला सनावर से घंटों पूछताछ
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में 'वीआईपी' का खुलासा करने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर से पुलिस ने कई घंटे तक पूछताछ की है। इस बीच सनावर का एक और ऑडियो सामने आया है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का दावा करने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर से पुलिस ने कई घंटों तक पूछताछ की और उनके मोबाइल से कई ऑडियो रिकॉर्डिंग जब्त कर लिया। इन ऑडियो रिकॉर्डिंग को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता के माता-पिता से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। सीएम धामी ने कहा कि परिवार चाहेगा तो सीबीआई जांच पर फैसला लिया जाएगा।
घंटों तक पूछताछ
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड पुलिस ने बुधवार को अभिनेत्री उर्मिला सनावर से कई घंटों तक पूछताछ की। सनावर मंगलवार रात देहरादून पहुंची थीं और अगले दिन पुलिस के सामने पेश हुईं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस लंबी पूछताछ के दौरान उनके मोबाइल फोन से कई ऑडियो रिकॉर्डिंग जब्त की गई हैं। अब इन रिकॉर्डिंग्स को सच्चाई जानने के लिए फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
एसआईटी के सामने पेश होंगी
सूत्रों के अनुसार, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की कथित पत्नी उर्मिला सनावर गुरुवार को हरिद्वार में एसआईटी के सामने पेश होंगी। सनावर और राठौड़ के खिलाफ देहरादून और हरिद्वार में कई केस दर्ज किए गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने भी देहरादून में सनावर और राठौड़ के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने मिलकर एक गहरी साजिश रची है।
वीआईपी को बताया था भाजपा नेता
हाल ही में सनावर ने सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और सुरेश राठौड़ के साथ बातचीत के ऑडियो जारी किए थे। इन वीडियो में उन्होंने दावा किया था कि अंकिता हत्याकांड में शामिल वीआईपी भाजपा का एक नेता है। उर्मिला सनावर ने एक दूसरे वीडियो में उस वीआईपी की पहचान उजागर कर दी थी।
सनावर का बताया जा रहा एक और ऑडियो
इस बीच मामले में नया मोड़ आ गया है। एक नए घटनाक्रम के तहत सनावर का एक और कथित ऑडियो सामने आया है। इसमें राठौड़ के साथ बातचीत में वह यह कहते सुनाई दे रही हैं कि उन पर दुष्यंत गौतम का नाम लेने का दवाब था। इसे सनावर का बताया जा रहा है लेकिन लाइव हिन्दुस्तान इस दावे की पुष्टि नहीं कर रहा है। इस कथित ऑडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने कहा कि अंकिता हत्याकांड में उसकी पार्टी के नेताओं को बदनाम करने की साजिशों का भंडाफोड़ हो रहा है और जल्द इसमें शामिल लोग बेनकाब होंगे।
जल्द खुलाासा होगा
भाजपा की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा नेताओं पर आरोप लगा रही महिला के एक ऑडियो में वार्तालाप के दौरान इस बात की पुष्टि हुई है कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी सहित अन्य नेताओं पर लांछन लगाने के लिए सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र रचा गया। जल्द इस मामले में शामिल लोगों का भी खुलाासा हो जाएगा। मामले में सवाल उठाने वाली कांग्रेस ही अब सवालों के कटघरे में है।
अंकिता के माता-पिता से मिले धामी
वहीं सीबीआई से जांच कराए जाने की बढ़ती मांग के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को दिवंगत अंकिता भंडारी के माता-पिता ने मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास में हुई मुलाकात में सीएम धामी ने अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और माता सोनी देवी की बातों को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।
कार्रवाई का भरोसा दिया
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग और उनकी मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा था कि अंकिता के माता-पिता से बातचीत करने के बाद उनकी इच्छा के अनुसार हत्याकांड की जांच के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
तीनों दोषियों को हो चुकी है उम्रकैद
साल 2022 में पौड़ी के वनंत्रा रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता की रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य ने अपने दो कर्मचारियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इस मामले में तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा हो चुकी है। अंकिता हत्याकांड में 'वीआईपी' को लेकर हाल में हुए कथित खुलासे के बाद पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदेश में कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक और सामाजिक संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
परिवार जो मांग करेगा उसी अनुरूप होगी जांच
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि अंकिता के परिवार से बात करने और कानूनी पहलुओं को समझने के बादए वे अपनी बेटी के न्याय के लिए जो भी उनकी मांग होगी सरकार उसी दिशा में कदम उठाएगी। दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मुख्यमंत्री पर सीबीआई जांच के लिए दबाव बढ़ाते हुए कहा कि अंकिता के माता-पिता पिछले साढ़े तीन साल से लगातार यह मांग कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhकृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




