जिसने अपने नाम में 'मोहम्मद' लगाया, राहुल गांधी उसके संग पार्टी कर रहे: उत्तराखंड CM धामी

सतपुली
Follow us on Google News
share

राहुल गांधी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। आरोप लगाया कि एआई का दुरुपयोग करके कांग्रेस भाजपा को निशाना बनाने की कोशिश कर रही है। मोहममद दीपक का नाम लेते हुए राहुल गांधी को फिर निशाने पर लिया।

CM pushkar singh dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सतपुली में कहा कि कांग्रेस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सहारा लेकर सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक का नाम लेते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि मोहम्मद नाम वाले राहुल को पसंद आते हैं। वे उनके साथ पार्टी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री नयार वैली फेस्टिवल के उद्घाटन के लिए सतपुली के बिलखेत पहुंचे थे। कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां और योजनाएं गिनाने के साथ कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के लिए पूरी ताकत से जुटी है। वहीं, कांग्रेस अफवाहें फैलाकर माहौल खराब करने के प्रयास में लगी है। जिन मामलों पर सरकार पहले ही कार्रवाई कर चुकी है, कांग्रेस उन्हीं को मुद्दा बनाकर आंदोलन कर रही है।

मोहम्मद दीपक के बहाने राहुल गांधी पर निशाना

धामी ने कहा कि देवभूमि की डेमोग्राफी कांग्रेस के समय में खराब हुई थी। अब हम उसे दुरुस्त कर रहे हैं तो यह कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है। धामी ने कहा कि जिस व्यक्ति ने अपने नाम के आगे मोहम्मद लगाया, राहुल गांधी उसी के साथ पार्टी कर रहे हैं। उत्तराखंड के बच्चे-बच्चे में राष्ट्र भावना है और यहां राहुल गांधी की चलने वाली नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल वोट बैंक के लिए काम करती है।

बेटियों की बेहतरी के लिए सरकार संकल्पबद्ध

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम पुष्कर धामी ने नंदा गौरा योजना के तहत राज्य की 33251 बेटियों के खाते में डीबीटी के जरिए 145 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जन्म के समय बेटा- बेटी के बीच होने वाले भेदभाव को समाप्त करने और बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने के लिए नंदा गौरा योजना चलाई जा रही है। इस योजना में बेटी के जन्म पर 11 हजार रुपए और बेटी के 12वीं पास करने पर उच्च शिक्षा के लिए 51 हजार की धनराशि प्रदान की जा रही है। इस मौके पर सचिव चंद्रेश कुमार मौजूद थे।

युवा सीखेंगे पैराग्लाडिंग

सतपुली। सतपुली के बिलखेत में गुरुवार से आयोजित तीन दिवसीय नयार वैली फेस्टिवल का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नयार घाटी को विश्व के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। नयार वैली में पैराग्लाडिंग प्रशिक्षण संस्थान खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन-चार महीने में निर्माणाधीन सतपुली झील बनकर तैयार हो जाएगी, जो यहां के लोगों के लिए एक बड़ा रोजगार का जरिया बनकर सामने आएगी। सरकार पूरे प्रदेश में इसी तरह के महोत्सव आयोजित कर रही है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़जिसने अपने नाम में 'मोहम्मद' लगाया, राहुल गांधी उसके संग पार्टी कर रहे: CM धामी