मदरसों पर ताले लगाए तो तिलमिला गए हैं कट्टरपंथी, क्यों भड़के उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब से मदरसा बोर्ड खत्म किया है, तब से कट्टरपंथी तिलमिला गए हैं। वे सरकार पर कीचड़ उछाल रहे हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने कानून बनाकर मदरसा बोर्ड खत्म किया तो मजहबी शिक्षा देने वाले कट्टरपंथी तिलमिला गए। ऐसे लोग अब सरकार पर कीचड़ उछालने में लगे हैं। धामी ने रविवार को रिखणीखाल के जीआईसी में शहीद स्मरण समारोह को संबोधित करते हुए ये बात कही।
सीएम ने कार्यक्रम में 102 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते हुए कहा कि सरकार विकासवाद के ध्येय के साथ प्रदेश के समग्र विकास के लिए काम कर रही है।
सीएम ने कहा कि मदरसा बोर्ड खत्म होने से परेशान लोग सरकार पर तमाम आरोप लगा रहे हैं। जनहित के कार्यों पर भी कीचड़ उछालने की साजिश कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश में पहचान छिपाकर सनातन संस्कृति को बदनाम करने में जुटे लोगों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऑपरेशन कालनेमि के तहत प्रदेश में अब तक छह हजार लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
कार्यक्रम में सीएम ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उत्तराखंड के सपूतों ने भारत माता को सदा ही गर्वित किया है। राज्य में लगभग हर घर का कोई न कोई सदस्य, सैन्य पृष्ठभूमि से जुड़ा है। राज्य सरकार सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण को निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में सुशासन के लिए सरकार ने लैंड जिहाद, धर्मांतरण, दंगा विरोधी कानून, यूसीसी, ऑपरेशन कालनेमि व नकल विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। सीएम ने वीर नारियों, शहीदों के परिजनों एवं पूर्व सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



