मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान, कोटी काॅलोनी-नई टिहरी तक बनेगा रोपवे

Mohammad Azam हिन्दुस्तान, देहरादून
share

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटी कॉलोनी से नई टिहरी तक रोपवे निर्माण की घोषणा की है। धामी ने कहा कि टिहरी झील साहसिक खेलों और पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान, कोटी काॅलोनी-नई टिहरी तक बनेगा रोपवे

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने नई टिहरी में हिमालयन 0.2 टिहरी लेक फेस्टिवल का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कोटी कॉलोनी से नई टिहरी तक रोपवे निर्माण की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देव डोलियों की पूजा-अर्चना कर जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित चार दिवसीय आयोजन का शुभारंभ किया। सीएम ने स्थानीय महिलाओं के द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।

टिहरी में विकास के लिए 1300 करोड़ से अधिका का काम

धामी ने कहा कि टिहरी झील साहसिक खेलों और पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगी। सरकार झील क्षेत्र के आसपास पर्यटन सुविधाओं का विकास कर रही है। टिहरी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगभग 1300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसमें टिहरी झील का विकास, रिंग रोड निर्माण, तिवाड़गांव को पर्यटन ग्राम बनाने, भिलंगना के सुनारगांव को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने जैसे प्रमुख कार्य शामिल हैं।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।