Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़cm dhami surprise inspection dalanwala police station inspector line hazir
अचानक कोतवाली पहुंचे CM धामी, ड्यूटी से गायब कोतवाल लाइन हाजिर; बोले- नहीं चलेगी लापरवाही

अचानक कोतवाली पहुंचे CM धामी, ड्यूटी से गायब कोतवाल लाइन हाजिर; बोले- नहीं चलेगी लापरवाही

संक्षेप:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डालनवाला कोतवाली का औचक निरीक्षण कर ड्यूटी से गायब मिले कोतवाल को लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए और पुलिस थाने में फैली अव्यवस्था व गंदगी पर कड़ी नाराजगी जताई।

Dec 20, 2025 07:00 am ISTAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डालनवाला कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कोतवाल मनोज कुमार मैनवाल ड्यूटी से गायब मिले। मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से कोतवाल को लाइन हाजिर करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी की फ्लीट सोमवार को रायपुर रोड से गुजर रही थी। इस दौरान अचानक वह डालनवाला कोतवाली में पहुंच गए। वहां उन्होंने सबसे पहले ड्यूटी रजिस्टर चेक किया, जिसमें कोतवाली निरीक्षक मनोज मैनवाल की गैर-मौजूदगी पकड़ी गई। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि जनता की सुरक्षा से जुड़े काम में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कोतवाली के भीतर लॉकअप में गंदगी और अव्यवस्था देख सीएम की नाराजगी और बढ़ गई। उन्होंने अफसरों को फटकार लगाते हुए कहा कि कोतवाली की साफ-सफाई ही प्रशासन का चेहरा होती है।

खेल गतिविधियों में भाग लिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने स्वयं भी प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित खेल गतिविधियों में भाग लिया।

अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण की सुविधाएं उच्च गुणवत्ता की हों

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग और खेल विभाग द्वारा प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय, रायपुर में संचालित अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से सीधे संवाद कर उनके प्रशिक्षण अनुभव, दिनचर्या और चुनौतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने युवाओं से यह भी पूछा कि उन्हें प्रशिक्षण के दौरान किन-किन सुविधाओं की आवश्यकता महसूस हो रही है। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण केंद्र में उपलब्ध शारीरिक प्रशिक्षण, दौड़ अभ्यास, खेल गतिविधियों एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि युवाओं को दी जा रही सभी सुविधाएं उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।

फरियादियों से किया सीधा संवाद

निरीक्षण के दौरान सीएम ने वहां मौजूद शिकायतकर्ताओं और महिलाओं से खुद बात की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को हिदायत दी कि शिकायतों को सिर्फ कागजी खानापूर्ति न समझें। उन्हें अपनी जिम्मेदारी मानकर सुलझाएं। महिला हेल्प डेस्क और एफआईआर रजिस्टर की भी बारीकी से जांच की गई।

ट्रैफिक व्यवस्था पर लगाई क्लास

इलाके में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था पर मुख्यमंत्री ने भारी नाराजगी जताई और इसकी विस्तृत जांच के आदेश दिए। मौके पर एसएसपी को तलब कर सीएम ने दो टूक शब्दों में कहा वर्दी वालों की लापरवाही और जनसेवा में कोताही किसी भी कीमत पर नहीं चलेगी। जो काम में ढिलाई बरतेगा, उस पर सख्त एक्शन होगा।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।