Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़cm dhami said government will afford all medical spent on people injured after wildlife animals
जंगली जानवरों के हमले से घायल लोगों का पूरा खर्च उठाएगी धामी सरकार, मुआवजा भी बढ़ेगा

जंगली जानवरों के हमले से घायल लोगों का पूरा खर्च उठाएगी धामी सरकार, मुआवजा भी बढ़ेगा

संक्षेप:

सीएम ने नरभक्षी गुलदार-भालू की वजह से संवेदनशील हो चुके क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु को घायलों की सहायता के लिए तय मुआवजा राशि बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

Nov 23, 2025 09:32 am ISTUtkarsh Gaharwar हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

राज्य में वन्यजीवों के हमले में घायल लोगों के उपचार का पूरा खर्च उत्तराखंड सरकार उठाएगी। कैंप ऑफिस में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन्यजीवों के हमलों की घटनाओं की समीक्षा करते हुए इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर घायल को समय पर समुचित चिकित्सा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपचार में किसी भी प्रकार की देरी न हो और आवश्यक संसाधन तत्काल उपलब्ध कराए जाएं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीएम ने नरभक्षी गुलदार-भालू की वजह से संवेदनशील हो चुके क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु को घायलों की सहायता के लिए तय मुआवजा राशि बढ़ाने के भी निर्देश दिए। वर्तमान में घायलों को 15 हजार से एक लाख रुपये तक मुआवजा मिलता है। सीएम ने बताया कि आबादी क्षेत्रों में वन्यजीवों की सक्रियता रोकने को वन विभाग को ड्रोन, एनाइडर, कैमरा ट्रैप व अन्य उपकरण खरीदने को तत्काल 50 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। जरूरत पड़ने पर इसे और बढ़ाया जाएगा।

मालूम हो कि इस वर्ष अब तक वन्यजीवों के हमलों में 40 लोग जान गंवा चुके हैं। दूसरी ओर बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। इस वक्त प्रदेश में गुलदार, भालू व हाथी की सक्रियता के चलते करीब 500 गांवों के लोग आतंक के साए में हैं। सीएम ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीएम ने कहा-वह जीव हत्या के खिलाफ हैं पर मानव जीवन की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। अफसरों को निर्देश दिए हैं कि पहले जानवरों को पकड़ने का प्रयास करें। स्थिति असामान्य हो चुकी है तो संवेदनशील क्षेत्रों में नरभक्षी जानवरों को मारने की कार्रवाई करने को कहा है।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।