Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़CM Dhami gave big relief to people of Uttarakhand, decision to increase fees postponed till July next
सीएम धामी ने दी उत्तराखंड के लोगों को बड़ी राहत, अगले साल जुलाई तक टाला इस फीस वृद्धि का फैसला

सीएम धामी ने दी उत्तराखंड के लोगों को बड़ी राहत, अगले साल जुलाई तक टाला इस फीस वृद्धि का फैसला

संक्षेप:

मुख्यमंत्री ने कहा था कि उत्तराखंड सरकार आमजन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए ऐसे निर्णय ले रही है, जिनसे जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा जनता-जनार्दन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करती रहेगी।

Nov 21, 2025 08:12 pm ISTSourabh Jain हिन्दुस्तान टीम, देहरादून, उत्तराखंड
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत देते हुए 15 साल से ज्यादा पुराने वाणिज्यिक वाहनों की फिटनेस फीस में होने वाली बढ़ोतरी को अगले साल 1 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया है। जिसके चलते इस अवधि के दौरान ऐसे वाहनों के लिए पहले से निर्धारित पुरानी फीस ही लागू रहेगी। इससे उन लोगों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा जिनके पास 15 साल से ज्यादा पुराने वाहन हैं। इस संबंध में परिवहन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत द्वारा जारी की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस बारे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में 15 साल पुराने कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस में 10 गुना तक की वृद्धि की गई है, लेकिन प्रदेश की जनभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि उत्तराखंड के वाहन मालिकों पर इसका तात्कालिक बोझ नहीं डाला जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार आमजन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए ऐसे निर्णय ले रही है, जिनसे जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा जनता-जनार्दन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करती रहेगी।

सीएम धामी ने कहा कि 'हमारी सरकार का संकल्प जनता को राहत देना और जनहित में त्वरित निर्णय लेना है। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस में की गई वृद्धि को देखते हुए हमने इसे उत्तराखंड में एक वर्ष के लिए स्थगित कर दिया है। इस अवधि में पूर्व निर्धारित फीस ही लागू रहेगी। हम नहीं चाहते कि प्रदेश के वाहन मालिकों और परिवहन कारोबार से जुड़े लोगों पर अचानक अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़े। आने वाले समय में केंद्र सरकार द्वारा किए जाने वाले पुनरीक्षण के अनुसार ही राज्य में नई दरें लागू की जाएंगी।'

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 'हमारी सरकार जनता के लिए संवेदनशील है। गरीब, मध्यम वर्ग, टैक्सी व ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हजारों लोगों का हित सुरक्षित रखना हमारी प्राथमिकता है। जनहित के निर्णयों में हम किसी भी प्रकार की देरी नहीं होने देंगे।'

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।