Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Class 6th Student Stabs Senior head Cuts Off Fingers too in haldwani
उत्तराखंड में 6वीं के छात्र ने सीनियर के सिर पर चाकू घोंपा, हाथ की अंगुलियां भी कटी

उत्तराखंड में 6वीं के छात्र ने सीनियर के सिर पर चाकू घोंपा, हाथ की अंगुलियां भी कटी

संक्षेप:

हल्द्वानी में छठवीं के एक छात्र ने स्कूल के बाहर सीनियर के सिर पर चाकू घोंप दिया। हमले में पीड़ित छात्र के हाथ की अंगुलियां भी कट गई। घटना के बाद से शहर में सनसनी फैली हुई है। 

Feb 10, 2026 12:16 pm ISTGaurav Kala हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड के हल्द्वानी में वनभूलपुरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों में विवाद के बाद झड़प हो गई। इसी दौरान छठवीं के छात्र ने दूसरे के सिर पर चाकू घोंप दिया। इस हमले में पीड़ित के दाएं हाथ की दो अंगुलियां भी कट गई। घटना में चाकू मारने वाले छात्र के हाथ में भी चोट आई है। दोनों को बेस अस्पताल ले जाया गया। घायल छात्र के सिर पर 12 और हाथ में चार टांके लगाए गए। पुलिस जांच कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस के मुताबिक, गौलापार निवासी छठी कक्षा के छात्र का स्कूल के ही अन्य छात्रों से एक दो दिन से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को स्कूल बंद होने के बाद गेट के बाहर दोनों गुटों में हाथापाई हो गई। इसी दौरान वनभूलपुरा निवासी आठवीं का छात्र बचाव में उतरा तो गौलापार निवासी छठवीं के छात्र ने उसके सिर और हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में आठवीं के छात्र के सिर पर गहरा घाव हो गया जबकि दाए हाथ की दो अंगुलियां भी कट गईं। वहीं मारने वाले के हाथ में भी चाकू से घाव हो गया।

ये भी पढ़ें:लिव-इन में रह ही देहरादून की छात्रा की डिलीवरी के बाद मौत, UCC पर नहीं था नाम
ये भी पढ़ें:मंगेतर की मौत के बाद बिन ब्याही मां बनने से घबराई, नवजात को लावारिस छोड़ा

दोनों को आनन-फानन में बेस अस्पताल लाया गया। वनभूलपुरा एसएचओ डीएस फत्र्याल ने बताया कि दोनों छात्रों से विवाद के बारे में जानकारी ली जाएगी।

स्कूल की सख्ती

प्रभारी प्रधानाचार्य दीपक रावत ने बताया कि छुट्टी के बाद गेट के बाहर घटना हुई। दोनों छात्रों के अभिभावकों को मामले की जानकारी दी है, उन्हें स्कूल बुलाया है। छात्र के पास से धारदार हथियार बरामद हुआ है। छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी हो रही है।

वनभूलपुरा क्षेत्र में स्कूली छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद और उसके बाद हुई चाकूबाजी की घटना ने शहर के बुद्धिजीवियों और अभिभावकों को झकझोर कर रख दिया है। इस प्रवृत्ति को समाज और युवा पीढ़ी के लिए एक खतरनाक संकेत बताया है।

बच्चों के व्यवहार में बदलाव चिंता की बात- विशेषज्ञ

मनोवैज्ञानिक डॉ. युवराज पंत ने कहा कि आज के दौर में बच्चों से संवाद में कमी सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने सुझाव दिया कि अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताना चाहिए। बच्चों की आक्रामकता के पीछे के मानसिक कारणों को समझना होगा, वरना ये छोटी उम्र की गलतियां बड़े अपराधों की नींव बन सकती हैं। उनके व्यवहार में आ रहे बदलावों पर खुलकर बात करनी होगी।

सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत गौनिया ने कहा कि बच्चों में सहनशीलता का लगातार कम होना चिंता का विषय है। उन्होंने जोर दिया कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों बन रही है? यह अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों की गतिविधियों पर बारीक नजर रखें और उनकी काउंसलिंग करें। बार एसोसिएशन हल्द्वानी के अध्यक्ष किशोर पंत के अनुसार, स्कूल जैसी पवित्र जगह पर छात्रों के पास से चाकू जैसे घातक हथियार मिलना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। यह न केवल वर्तमान सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि उन छात्रों के भविष्य को भी अंधकार में डाल सकता है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।