Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़chardham yatra Pilgrims Left Behind Mountains of Waste Kedarnath Alone 2324 Tons of Garbage
चारधाम से पुण्य बटोरा और हजारों टन कचरा छोड़ गए, अकेले केदारनाथ में 2324 टन कूड़ा

चारधाम से पुण्य बटोरा और हजारों टन कचरा छोड़ गए, अकेले केदारनाथ में 2324 टन कूड़ा

संक्षेप:

चारधाम में यात्रियों की बढ़ती संख्या के साथ कूड़े का ढेर भी बढ़ रहा है। केदारनाथ धाम में इस बार 2324 टन कूड़ा जमा हुआ जो पिछले साल से करीब 324 टन अधिक है। इसे खच्चरों से नीचे लाया जाता है।

Nov 16, 2025 11:57 am ISTGaurav Kala बद्री नौटियाल, रुद्रप्रयाग, हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड के चार धाम की यात्रा पर आने वाले लाखों श्रद्धालु पुण्य कमाकर तो ले जा रहे हैं, लेकिन यहां हजारों टन कूड़ा छोड़कर जा रहे हैं। केदारनाथ धाम में इस बार 2,324 टन कूड़ा एकत्र हुआ है, पिछले साल की तुलना में यह आंकड़ा 324 टन अधिक है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बदरीनाथ धाम में अभी यात्रा जारी है, लेकिन यहां भी पिछले साल का कूड़े का रिकॉर्ड टूट चुका है। गंगोत्री में इस बार 705 और यमुनोत्री धाम में 443 कुंतल कूड़ा एकत्रित हुआ। उच्च हिमालयी क्षेत्रों के तीर्थस्थलों में मानवीय गतिविधियों के बढ़ते दबाव के बीच पर्यावरण चिंताएं भी लगातार सामने आ रही हैं।

ये भी पढ़ें:चारधाम में भक्तों की बढ़ती भीड़ से पर्यावरण को खतरा, रिपोर्ट में बड़ा दावा

यात्रियों के टूटते रिकॉर्ड के साथ वहां जमा होने वाला कूड़ा भी हर साल नए कीर्तिमान बना रहा है। केदारनाथ धाम में इस बार रिकॉर्ड 17.68 लाख तीर्थयात्री पहुंचे तो कूड़े की मात्रा भी 324 टन बढ़ गई। केदारनाथ में अन्य तीनों धामों की तुलना में अधिक कूड़ा एकत्र हुआ है। सोनप्रयाग से केदारनाथ घोड़ा पड़ाव तक कूड़ा प्रबंधन की जिम्मेदारी सुलभ इंटरनेशनल के पास है। इस संस्था के प्रबंधक धनंजय पाठक ने बताया कि केदारनाथ के पैदल रास्ते पर इस सीजन में 2300 टन कूड़ा एकत्रित किया गया। इसके निस्तारण के लिए रुद्रप्रयाग मुख्यालय लाने में 74 लाख रुपये का खर्च आया।

प्लास्टिक, थर्मोकोल छोड़ जाते हैं यात्री

तमाम सख्ती के बावजूद इन क्षेत्रों में प्लास्टिक, थर्मोकोल जैसे न गलने वाले कचरे का इस्तेमाल कम नहीं हो पा रहा है। इससे पर्यावरण और पारिस्थितिकी के लिए खतरा बढ़ता जा रहा है। इस बार अब तक कुल 47.90 लाख श्रद्धालुओं ने चारों धाम के दर्शन किए हैं, जबकि पिछले साल चारधाम की यात्रा पर 46.37 लाख श्रद्धालु उत्तराखंड आए थे।

केदारनाथ और बदरीनाथ में छोड़ा सबसे अधिक कूड़ा

केदारनाथ के बाद बदरीनाथ धाम में सबसे ज्यादा कचरा एकत्र हुआ है। पिछले साल बदरीनाथ में जहां 190 टन कूडा एकत्र किया गया था, इस साल अब तक उसकी मात्रा 220.10 टन हो चुकी है। बदरीनाथ धाम में अभी यात्रा जारी है तो कूड़ा यह आंकड़ा अभी और भी बढ़ने की संभावना है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।