3 दिन बाद चारधाम यात्रा, आपदा से बचाएंगे ये 48 पड़ाव; फोटो-वीडियो पर पाबंदी
Chardham Yatra 2026: 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। इससे पहले पुलिस-प्रशासन की तैयारी मुस्तैद है। अधिकारियों ने बताया कि इस साल यात्रा में आपदा से बचाने के लिए 48 पड़ाव बनाए गए हैं। धामों पर फोटो और वीडियो ग्राफी बैन होगी।

Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के दौरान आपदा, भूस्खलन या मौसम खराब होने की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा को यात्रा रूट पर 48 पड़ाव (हाॅल्टिंग प्वाइंट) बनाए गए हैं। पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई इस व्यवस्था के तहत इन पड़ावों पर एक साथ 1.18 लाख लोग रुक सकेंगे।
डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर बीते वर्षों की सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्लान का अध्ययन करते हुए इस बार बेहतर प्लान बनाया गया है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को कई अहम कदम उठाए गए हैं। इस क्रम में यात्रा मार्ग के भूस्खलन व आपदा संभावित 80 स्थानों पर बचाव टीमें पहले से तैनात रहेंगी। आपदा बचाव टीमों में प्रशिक्षित कर्मचारी के साथ जेसीबी, जेनरेटर आदि शामिल होगा।
डीजीपी सेठ ने बताया कि बॉटल नेक और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में यातायात पुलिस की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। एसडीआरएफ की 37 पोस्ट अलग होंगी। यात्रा की पल-पल की मॉनिटरिंग को रूट से लेकर धामों के परिसर तक 1200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के जरिए दून में स्थापित हाईटेक कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी।
फोटो-वीडियो पर पाबंदी
धामों में कुछ श्रद्धालुओं द्वारा फोटो खींचने-रील बनाने से अव्यवस्था पैदा हो जाती है। इस पर रोक लगाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कड़ा फैसला लिया है। इसके तहत धामों के परिसर में श्रद्धालुओं के फोटो खींचने और वीडियो बनाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
यात्रा के 48 पड़ाव
चारधाम यात्रा के लिए विभिन्न जिलों में 48 यात्री पड़ावों की क्षमता तय कर दी गई है। उत्तरकाशी में 18 पड़ाव बनाए गए हैं, जहां कुल 23,450 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। रुद्रप्रयाग में 15 पड़ावों के साथ सबसे अधिक 70,770 यात्रियों की क्षमता रखी गई है। चमोली में 4 पड़ावों पर 12,000, जबकि पौड़ी में 3 पड़ावों पर भी 12,000 यात्रियों के ठहरने की सुविधा होगी। हरिद्वार में 2 पड़ावों पर 5,000 यात्रियों की व्यवस्था की गई है। देहरादून में 5 पड़ावों के जरिए 1,700 यात्रियों को ठहराया जा सकेगा, वहीं टिहरी में 1 पड़ाव पर 200 यात्रियों की क्षमता तय की गई है।
तीर्थयात्रियों को चाय-नाश्ता और भोजन मुफ्त मिलेगा
चारधाम यात्रा के दौरान रजिस्ट्रेशन के लिए ऋषिकेश ट्रांजिट केंद्र पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को मुफ्त में चाय-नाश्ता और भोजना मिलेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रांजिट केंद्र में स्थापित इंटीग्रेटेड कंट्रोल 24 घंटे संचालित होगा। दिन-रात यात्रियों को मेडिकल सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
बुधवार को ऋषिकेश ट्रांजिट केंद्र में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की डीएम सविन बंसल ने समीक्षा की। उन्होंने व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। डीएम ने जरूरत पड़ने पर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर बढ़ाने के भी निर्देश दिए। रजिस्ट्रेशन से जुड़ी निजी एजेंसी को आश्रम-धर्मशाला और सरायों में ठहरे यात्रियों के पास जाकर 25 टीमों को दिन, तो पांच टीमों को रात से लेकर तड़के तक यात्रियों का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने को कहा।
चार दिन में सड़क की मरम्मत का अल्टीमेटम
चारधाम यात्रा रूट हरिद्वार बाईपास मार्ग की बदहाली पर डीएम बिफर गए। उन्होंने मार्ग स्थित गौरा देवी चौक के आसपास सीवर लाइन की खुदाई के बाद जर्जर सड़क की मरम्मत नहीं हापर नाराजगी जाहिर की। पेयजल निगम निगम को 19 अप्रैल तक मार्ग की मरम्मत भी सुनिश्चित करने को निर्देशित किया।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


