चारधाम रूट पर बड़ा हादसा, गाजियाबाद से बदरीनाथ जा रहा वाहन पलटा; महिला यात्री की मौत

लाइव हिन्दुस्तान, चमोली
Follow us on Google News
share

शुक्रवार तड़के चारधाम रूट पर बड़ा हादसा हो गया। बदरीनाथ हाइवे पर यात्रियों को लेकर आ रहा टैम्पो ट्रेवलर जोशीमठ के निकट पैनी नामक स्थान पर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। एक महिला यात्री की मौत हो गई।

चारधाम रूट पर बड़ा हादसा, गाजियाबाद से बदरीनाथ जा रहा वाहन पलटा; महिला यात्री की मौत

उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) के पास गाजियाबाद से बदरीनाथ जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य यात्री घायल हो गए।

हादसा शुक्रवार सुबह उस समय हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रैवलर बदरीनाथ धाम की ओर जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, पैनी के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

वाहन में कुल 18 थे सवार

सूचना मिलने पर पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को वाहन से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में घायल हुए कई यात्रियों को हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

गाजियाबाद से बदरीनाथ जा रहा था वाहन

पुलिस के अनुसार वाहन में चालक समेत 18 लोग सवार थे। सभी यात्री गाजियाबाद से बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए निकले थे। दुर्घटना में गाजियाबाद की 45 वर्षीय अन्ना मक्कर की मौत हो गई, जबकि अन्य यात्रियों का इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

हादसे में घायल लोग

हादसे में घायल हुए 16 यात्रियों में हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के लोग शामिल हैं। घायलों में पूनम शर्मा, विशाल शर्मा, रायव शर्मा, आशी अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, आकृति अग्रवाल, शिवानी गोयल, अभिनव अग्रवाल, मिताली मक्कर, लिपाक्षी, रोहित अग्रवाल, जसमीत, अंकुर गुप्ता, अर्शी गुप्ता और निधि जिंदल शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 9 माह की अर्हिता गुप्ता सबसे कम उम्र की यात्री है।

देवप्रयाग में भी हादसे में राजस्थान के तीन लोगों की मौत

इससे पहले मंगलवार को भी उत्तराखंड में टिहरी जिले के देवप्रयाग में एक टैक्सी के अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई थी उसमें सवार राजस्थान के तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और चार अन्य लापता हो गए थे। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैनिक होटल के समीप हुई इस दुर्घटना में 12 वर्षीय एक बालक गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसे उपचार के लिए पौड़़ी जिले के श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चारधाम दर्शन के लिए एसओपी

चारधाम यात्रा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनज़र उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दर्शन व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित करने के लिए एक विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

चारधाम में रिकॉर्डतोड़ भीड़

बता दें कि चारधाम यात्रा के शुरूआती 44 दिनों में ही रिकॉर्ड 29.85 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए आ चुके हैं जो पिछले वर्ष की इस अवधि की तुलना में तीन लाख से भी अधिक है। पिछले साल शुरूआती 44 दिनों में यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 26.34 लाख था।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।