शारदा में डूब रहे युवक को बचाया
Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
टनकपुर में जल पुलिस ने शारदा नदी में डूब रहे एक युवक को बचा लिया। मिशारदा में डूब रहे युवक को बचायाशारदा में डूब रहे युवक को बचायाशारदा में डूब रहे यु

मृदुल, टनकपुर। जल पुलिस ने शारदा नदी में डूब रहे एक युवक को बचा लिया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 17 वर्षीय निखिल निवासी ग्राम सिमरा, बरेली परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आया था। शारदा घाट में स्नान के दौरान वह डूबने लगा। लोगों के शोर मचाने पर जल पुलिस के राकेश गिरी, अनिल कुमार, सतीश सिंह, दीप चंद्र, मुकेश राणा, रविन्द्र कुमार ने डूब रहे युवक को शारदा नदी से बाहर निकाल लिया। परिजनों ने जल पुलिस का आभार जताया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


