ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतप्रवासियों की सेवा में जुटे नगर के युवा

प्रवासियों की सेवा में जुटे नगर के युवा

नगर लोहाघाट में बाहरी राज्यों से रोजाना डेढ सौ करीब प्रवासियों का आने का सिलसिला जारी है। इन प्रवासियों को नगर के युवा रोजाना चाय-नाश्ता करवाकर उनकी सेवा में जुटे हैं। शनिवार को भारी बारिश के बाद भी...

प्रवासियों की सेवा में जुटे नगर के युवा
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतSat, 04 Jul 2020 02:49 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर लोहाघाट में बाहरी राज्यों से रोजाना डेढ सौ करीब प्रवासियों का आने का सिलसिला जारी है। इन प्रवासियों को नगर के युवा रोजाना चाय-नाश्ता करवाकर उनकी सेवा में जुटे हैं। शनिवार को भारी बारिश के बाद भी युवाओं ने प्रवासियों को नाश्ता करवाया।

पूर्व जिप. सदस्य सचिन जोशी, सुनील चौबे और दीपक सुतेड़ी बीते दो महीने से प्रवासियों की सेवा में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को क्वारंटाइन सेंटर पॉलीटेक्निक लोहाघाट में रह रहे 30 प्रवासी, भागीरथी संस्थान में 55, टीआरसी में 25, सीडर वैली में 25, सीडर ब्लाजा में 15, दीप होटल में 20, ग्रेटर कैलाश में 20, गणपति में 15, कृष्णा होटल में 35 में चाय नाश्ता करवाया। उन्होंने बताया कि यह अभियान बीते दो महीनों से शुरू हुआ है। यह अभियान प्रवासियों के आने तक यह अभियान चलता रहेगा। उन्होंने सक्षम लोगों से प्रशासन के साथ मिलकर प्रवासियों की हर संभव मदद करने का अनुरोध किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें