ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतपार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें कार्यकर्ता : दलजीत

पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें कार्यकर्ता : दलजीत

कांग्रेस विधानसभा प्रभारी दलजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश...

पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें कार्यकर्ता : दलजीत
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतTue, 19 Jan 2021 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

चम्पावत। हमारे संवाददाता

कांग्रेस विधानसभा प्रभारी दलजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने बूथ स्तर को मजबूत करने पर जोर दिया।

मंगलवार को चम्पावत मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ ने की। विधानसभा प्रभारी ने कहा सभी को एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा। इसके लिए कार्यकारिणी को आगे आकर टीम को मजबूत करने की आवश्यकता है। प्रत्येक बूथ में एक टीम बनाएं, जो आम जनता को भाजपा सरकार की नाकामियां गिना सकें। कहा विधायक पद के लिए कोई भी कार्यकर्ता दावेदारी पेश कर सकता है, लेकिन हाईकमान का फैसला अंतिम होगा। उन्होंने कहा नेता और कार्यकर्ता गुटबाजी भूलकर पार्टी के लिए कार्य करें। जिससे मतदाताओं में सही संदेश जा सके। यहां पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, युकां जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, हरगोविंद बोहरा, उमेश खर्कवाल, विकास साह, हरीश चौधरी, प्रकाश बोहरा, रोहित बिष्ट, नरेश जोशी, पूरन कठायत, मयूख चौधरी, निर्मला गहतोड़ी, विनोद बडेला, नाथ सिंह बोहरा, तुषार वर्मा, हरीश उप्रेती रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें