ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतधूरा में हैंडपंप लगाने का कार्य शुरू

धूरा में हैंडपंप लगाने का कार्य शुरू

धूरा के ग्रामीणों के लिए अच्छी खबर है। धूरा में हैंडपंप लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इससे लोगों को पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। स्थानीय लोगों के...

धूरा में हैंडपंप लगाने का कार्य शुरू
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,चम्पावतSun, 01 Nov 2020 03:32 PM
ऐप पर पढ़ें

धूरा के ग्रामीणों के लिए अच्छी खबर है। धूरा में हैंडपंप लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इससे लोगों को पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक धूरा के ग्रामीण लम्बे समय से पेयजल समस्या से जूझ रहे थे। इसके लिए उन्होंने कई बार प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भी दिया था, लेकिन मांग पूरी नहीं हो पाई। कहना है कि ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, पूर्व जिपं सदस्य गोविंद सामन्त व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह के प्रयासों से हैंडपंप लगाने का कार्य शुरू हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें