ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतमहिलाओं ने अगस्त्य ऋषि का पूजन किया

महिलाओं ने अगस्त्य ऋषि का पूजन किया

शुक्रवार को महिलाओं ने अगस्त्य ऋषि का पूजन किया। महिला श्रद्धालुओं ने शुक्रवार की रातभर जागरण किया। सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के बाद उपवास तोड़ा...

महिलाओं ने अगस्त्य ऋषि का पूजन किया
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतFri, 31 Aug 2018 06:48 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार को महिलाओं ने अगस्त्य ऋषि का पूजन किया। महिला श्रद्धालुओं ने शुक्रवार की रातभर जागरण किया। सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के बाद उपवास तोड़ा गया। मुख्य कार्यक्रम बालेश्वर मंदिर में हुआ। यहां पुरोहित उमाशंकर कुलेठा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। उन्होंने बताया कि अगस्त्य ऋषि का पर्व भाद्रपद के कृष्ण पक्ष को मनाया जाता है। इस दौरान महिलाएं दिन और रात भर उपवास रखती हैं। रात्रि जागरण के बाद दूसरे दिन सुबह अर्घ्य देने के साथ ही व्रत का समापन किया जाता है। उन्होंने बताया कि परिवार और समाज की सुख शांति और सौभाग्य के लिए अगस्त्य ऋषि का व्रत किया जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें