ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतचम्पावत में पुलिस परिवार की महिलाएं तैयार कर रही हैं मास्क

चम्पावत में पुलिस परिवार की महिलाएं तैयार कर रही हैं मास्क

कोरोना से लड़ाई में पुलिस परिवार की महिलाएं भी भागीदारी निभा रही हैं। इन दिनों महिलाएं कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क तैयार कर रही हैं। तैयार मास्क जरूरत मंद लोगों को वितरित किए...

चम्पावत में पुलिस परिवार की महिलाएं तैयार कर रही हैं मास्क
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,चम्पावतWed, 01 Apr 2020 12:03 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना से लड़ाई में पुलिस परिवार की महिलाएं भी भागीदारी निभा रही हैं। इन दिनों महिलाएं कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क तैयार कर रही हैं। तैयार मास्क जरूरत मंद लोगों को वितरित किए जाएंगे।

पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस जवानों की महिलाओं ने मास्क तैयार किए। एसपी लोकेश्वर सिंह ने महिलाओं से कहा कि खाली समय में मास्क तैयार कर कोरोना संक्रमण रोकने में भागीदारी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इन दिनों लॉकडाउन चल रहा है। सभी घरों में ही रह रहे हैं। समय का सदुपयोग करते हुए महिलाएं मास्क तैयार कर रही हैं। इसके लिए महिलाओं को कपडा़, धागा, इलास्टिक उपलब्ध करवाया गया है। तैयार मास्क को प्रतिदिन सेनेटाइज किया जा रहा है। जल्द ही आम लोगों को मास्क वितरित किए जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें