ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतमहिला रोग विषेशज्ञ का इंतजार करती रहीं महिलाएं

महिला रोग विषेशज्ञ का इंतजार करती रहीं महिलाएं

उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट स्त्री रोग विशेषज्ञ एक दिन की ड्यूटी कर दूसरे दिन नदारद रही। इस दौरान दूरदराज स्थानों से आई महिला रोगियों को घंटों इंतजार...

महिला रोग विषेशज्ञ का इंतजार करती रहीं महिलाएं
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतTue, 30 Nov 2021 03:20 PM
ऐप पर पढ़ें

उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट स्त्री रोग विशेषज्ञ एक दिन की ड्यूटी कर दूसरे दिन नदारद रही। इस दौरान दूरदराज स्थानों से आई महिला रोगियों को घंटों इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ा।

उपजिला चिकित्सालय में लंबे समय बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ के आने के बाद लोगों में एक ओर खुशी भी है। लेकिन ड्यूटी ज्वाइन करने के दूसरे ही दिन डॉक्टर के न आने पर दूर-दराज से आई महिलाओं को वापस लौटना पड़ा। पाटी से आए विमला देवी, सावित्री देवी, बंतोली से सरस्वती देवी, गुमदेश से आए विमला देवी, धनी देवी, कुसुम आदि महिलाओं ने बताया कि उन्होंने सुना कि उपजिला चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं दे रही हैं। लेकिन यहां आकर निरासा हाथ लगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को अपने कर्मचारियों को नियमित रुप से सेवाएं देना के लिए निर्देशित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि दूर-दराज से आने में समय के साथ रुपयों का भी अतिरिक्त भार लगता है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि सोमवार को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शैली सिंह ने सेवाएं देने शुरू की थी। मंगलवार को क्यों नहीं आई इसका पता नहीं। वह बाराकोट में एक शिविर में गए हैं। आने के बाद इस बारे में पूरी जानकारी ली जाएगी। डॉ. जुनैद ने बताया कि अस्पताल में फिलहाल डॉ. राफिया मरीजों को देख रहीं हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें