ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतआमबाग में महिलाओं ने तीन समूहों का गठन किया

आमबाग में महिलाओं ने तीन समूहों का गठन किया

- रक्षाबंधन तक 50 हजार राखियां बनाने का महिलाओं का है लक्ष्य

आमबाग में महिलाओं ने तीन समूहों का गठन किया
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतMon, 13 Jul 2020 01:41 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वरोजगार कर घर परिवार का खर्चा चलाने के लिए महिलाएं इन दिनों आत्म निर्भर बनने की होड़ में है। हम बाद में महिलाओं ने सोमवार को तीन और समूह का गठन किया। जिसमें 30 महिलाओं को जोड़ा गया है।

रक्षाबंधन तक 50 हजार राखियां बनाने का महिलाओं का लक्ष्य है। जिसमें चार समूहों में करीब 100 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। महिलाएं राखी बनाने का पूरा सामान खटीमा से ला रही हैं। जहां उन्हें उचित दामों में सामाग्री उपलब्ध हो रही है। ग्राम प्रधान मोहिनी चंद ने बताया कि घर बैठे स्वरोजगार के माध्यम को अपनाना वाकई शानदार है। इससे भविष्य में रोजगार के अन्य अवसर प्राप्त होंगे। महिलाओं के बनाए गए तीन नए समूह के नाम मां पूर्णागिरि स्वयं सहायता समूह, जय ईष्ट देव सहायता समूह और ज्योति सहायता समूह हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें