दूरस्थ क्षेत्र की महिलाओं को न्याय मिलेगा: कुसुम

Mar 12, 2026 04:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share

- राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने चम्पावत का दौरा कियादूरस्थ क्षेत्र की महिलाओं को न्याय मिलेगा: कुसुमदूरस्थ क्षेत्र की महिलाओं को न्याय मिलेगा: कुसुमदूरस

दूरस्थ क्षेत्र की महिलाओं को न्याय मिलेगा: कुसुम

चम्पावत। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने चम्पावत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई में 17 महिलाओं की शिकायतें सुनी। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र की महिलाओं को आयोग न्याय दिलाएगा। गुरुवार को राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने चम्पावत का दौरा किया। इस दौरान महिला आयोग आपके द्वार अभियान के तहत विकास भवन सभागार में जन सुनवाई हुई। शिविर में पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा और सामाजिक योजनाओं से जुड़े 17 विषय उठे। पीड़ित महिलाओं ने सालों से पति के घर नहीं आने, बच्चों के भरण-पोषण, घरेलू हिंसा आदि की समस्याएं उठाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।