ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतचम्पावत में महिला श्रद्धालुओं ने बिरूड़ भिगाया

चम्पावत में महिला श्रद्धालुओं ने बिरूड़ भिगाया

बिरूड़ पंचमी के साथ ही चम्पावत में सातू आठूं पर्व का आगाज हुआ। महिलाओं ने घर-घर में बिरूड़ भिगा कर महोत्सव की शुरुआत की। कोरोना महामारी के चलते महिलाओं ने इस बार पर्व को सादगी से मनाने का निर्णय लिया...

चम्पावत में महिला श्रद्धालुओं ने बिरूड़ भिगाया
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतSun, 23 Aug 2020 03:33 PM
ऐप पर पढ़ें

बिरूड़ पंचमी के साथ ही चम्पावत में सातू आठूं पर्व का आगाज हुआ। महिलाओं ने घर-घर में बिरूड़ भिगा कर महोत्सव की शुरुआत की। कोरोना महामारी के चलते महिलाओं ने इस बार पर्व को सादगी से मनाने का निर्णय लिया है। रविवार को बिरूड़ पंचमी के मौके पर महिला श्रद्धालुओं ने घर-घर में बिरूड़ को भिगाया। बिरूड़ में सप्त अनाज भिगाया जाता है। इनमें गेहूं, कलुं, चना, मटर, गहत, काबुली चना और हरी मास को शामिल किया गया। मल्लीहाट में जानकी बिष्ट के आवास पर हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने बिरूड़ भिगाया। पुरोहित विवेकानंद बिष्ट ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। पुरोहित विवेकानंद बिष्ट ने बताया कि सोमवार को सं, बंश, धान, माना, तिल और तुलसी से गौरा, महेश और गणेश की मूर्ति का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद महिलाएं हाथ में दुबज्योड़ धारण करने के साथ ही उपवास करेंगी। जानकी बिष्ट ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते इस बार सातू आठूं पर्व को सादगी से मनाने का निर्णय लिया गया है। बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें