ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतरोटी बैंक के जरिये महिलाएं भी प्रवासियों की सेवा में जुटी

रोटी बैंक के जरिये महिलाएं भी प्रवासियों की सेवा में जुटी

श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी लोहाघाट के बैनर तले नगर की महिलाएं प्रवासियों की सेवा के लिए रोटी बैंक के जरिये मिलकर घरों में रोटी बना रही हैं। चार दिन में करीब 50 महिलाओं ने रोटी बैंक के...

रोटी बैंक के जरिये महिलाएं भी प्रवासियों की सेवा में जुटी
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतFri, 15 May 2020 01:17 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी लोहाघाट के बैनर तले नगर की महिलाएं प्रवासियों की सेवा के लिए रोटी बैंक के जरिये मिलकर घरों में रोटी बना रही हैं। चार दिन में करीब 50 महिलाओं ने रोटी बैंक के जरिये प्रवासियों की सेवा की।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया कि प्रवासियों की सेवा के लिए कमेटी सदस्य दिन में तो दाल-चावल बना रहे हैं। रात के वक्त रोटियां नगर में कमेटी से जुड़ी महिलाएं बना रही है। रोजाना 250 करीब रोटियां बना रही हैं। हर परिवार से करीब 25 रोटियां आ रहीं हैं। जिसमें सब्जी कमेटी भवन में बनाई जा रही हैं। उन्होंने बताया नगर का हर परिवार प्रवासियों की सेवा करने में आगे आ रहा है। कमेटी एक माध्यम है। सहयोग में दीपक सुतेड़ी, कीर्ति बगौली, दानू सुतेड़ी,अमित साह, जीवन गहतोड़ी, विमल कलौनी, कैलाश बगौली, क्षितिज जुकरिया,ईश्वरी लाल साह आदि लगे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें