हायर सेंटर ले जाते महिला की मौत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, चम्पावतचम्पावत जिले में एक महिला की रास्ते में मौत हो गई। 26 वर्षीय सुनीता देवी को गंभीर स्थिति में हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया गया था। बताया गया कि उसने अनजाने में कोई दवा खा ली थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

चम्पावत। चम्पावत जिला अस्पताल से रेफर की गई एक महिला की रास्ते में मौत हो गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए महिला को हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया गया था। जानकारी के अनुसार परेवा, रीठासाहिब निवासी 26 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी जगदीश गिरी की रविवार को एकाएक तबीयत बिगड़ गई। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि हालत गंभीर होने पर महिला को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन महिला की अस्पताल पहुंचने से पूर्व रास्ते में ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने अनजाने में कोई दवा खा ली थी। जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई।
ये भी पढ़ें:हायर सेंटर ले जाते महिला की मौत
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


