साप्ताहिक किसान में कम रही खरीददारों की भीड़

Feb 15, 2026 03:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share Share
Follow Us on

चम्पावत में रविवार को आयोजित साप्ताहिक किसान हाट में महाशिवरात्रि पर्व के कारण खरीदारों की संख्या कम रही। काश्तकारों ने हरी सब्जियों और प्याज, आलू, लहसुन, आदि का रियायती दामों पर बिक्री की। कृषि विभाग के सहयोग से सिटरस फलों और दूध से बने उत्पादों की भी बिक्री की गई।

साप्ताहिक किसान में कम रही खरीददारों की भीड़

चम्पावत। जिला मुख्यालय के रोडवेज बस स्टेशन परिसर में रविवार को आयोजित होने वाली साप्ताहिक किसान हाट में महाशिवरात्रि पर्व के चलते खरीददारों की भीड़ कम रही। अलबत्ता काश्तकारों की ओर से लाई, पालक, मैथी, चमसूर, मटर, फ्रासबीन आदि हरी सब्जियों के साथ ही प्याज, आलू, लहसुन, अदरख, गडेरी, पिनालू, गोभी आदि सब्जियों की रियायती दामों में बिक्री की गई। कृषि और उद्यान विभाग के सहयोग से आयोजित की जाने वाली किसान हाट में माल्टा, संतरा, नींबू, कागजी नींबू, कीवी, गलगल आदि सिटरस फलों के साथ ही नरियालगांव बद्री गाय प्रोजेक्ट की ओर से दूध से बने विभिन्न उत्पादों की बिक्री की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;