ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतएनसीसी कैडेट्स को दी हथियारों की जानकारी

एनसीसी कैडेट्स को दी हथियारों की जानकारी

ठाकुर श्याम सिंह जगत सिंह रावत राधे हरि इंटर कालेज में शुक्रवार को कैडेट्स को एनसीसी के अधिकारियों ने तमाम प्रकार की जानकारियां दी। यहां कैडेट्स को...

एनसीसी कैडेट्स को दी हथियारों की जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतThu, 16 Sep 2021 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

ठाकुर श्याम सिंह जगत सिंह रावत राधे हरि इंटर कालेज में शुक्रवार को कैडेट्स को एनसीसी के अधिकारियों ने तमाम प्रकार की जानकारियां दी। यहां कैडेट्स को हथियारों की जानकारी भी दी गई।

एनसीसी 78 बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल जितेंद्र सिंह के आदेशानुसार चल रहे प्रशिक्षण के चौथे दिन सूबेदार किशोर थापा ने जूनियर और सीनीयर कैडेट्स को हथियारों की जानकारी दी। साथ ही ड्रिल की विशेषताएं बताई गई। इस अवसर पर कैप्टन एलडी तिवारी और सेंकेंड ऑफिसर एसएस राणा ने उन्हें अन्य जरूरी जानकारी दी। प्रधानाचार्य आरएस राजपूत ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। यहां कैडेट्स सक्षम शर्मा, विभव गहतोड़ी, अमित चंद, अभिषेक प्रसाद, अजय कुमार, मो. आमिर आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें