नाखुड़ा गांव में गहराया पेयजल संकट
चम्पावत के पाटी ब्लॉक के नाखुड़ा गांव में जल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत बनाएं गए गहरे टैंक से पेयजल आपूर्ति में बाधा आ रही है। ध्यान योग आश्रम आने वाले यात्रियों को भी पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलापूर्ति ठीक करने का काम चल रहा है।

सतीश जोशी, चम्पावत। पाटी ब्लॉक के नाखुड़ा गांव में इन दिनों पेयजल संकट गहराया हुआ है। जिस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत टैंक गहराई में बनाया है। इससे पेयजल आपूर्ति में बाधा आ रही है। ग्रामीण दीपक चंद्र, चंद्रशेखर आदि ने बताया कि बीते एक वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन के तहत खरही नाखुड़ा पेयजल योजना का स्टॉक टैंक काफी गहराई में बनाया गया है। इससे ऊपर की ओर रहने वाली आबादी को पेयजल सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बताया कि इस पेयजल लाइन के अंतर्गत ध्यान योग आश्रम भी आता है।
जिसमें हर वर्ष सैकड़ों की संख्या में यात्री आते हैं। उन्हें भी पेयजल को लेकर काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आपदा में पुरानी पाइप लाइन के नष्ट होने और लंबी लाइन होने के कारण यहां नियमित जलापूर्ति बाधित रहती है। इधर जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता परमानंद पुनेठाने बताया कि पेयजल लाइन ठीक करने का कार्य किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


