ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतचम्पावत में जल निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन

चम्पावत में जल निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन

चम्पावत में जल निगम कर्मियों का कार्य बहिष्कार चौथे दिन भी जारी रहा। नाराज कर्मियों ने वेतन देने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र वेतन नहीं देने पर उग्र आंदोलन की...

चम्पावत में जल निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतThu, 10 Jan 2019 06:25 PM
ऐप पर पढ़ें

चम्पावत में जल निगम कर्मियों का कार्य बहिष्कार चौथे दिन भी जारी रहा। नाराज कर्मियों ने वेतन देने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र वेतन नहीं देने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

गुरुवार को नाराज कर्मचारी जल निगम कार्यालय में एकत्र हुए। यहां उन्होंने प्रदेश सरकार पर अनदेखी के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार की अनदेखी के कारण उनको पिछले तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। इससे कर्मियों को परिवार के भरण पोषण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र वेतन का भुगतान नहीं करने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। मौके पर जसपाल सिंह बोरा, यमन बिष्ट, संजय बिष्ट, बृज मोहन जोशी, अजय सिंह मेहता, किशन चंद्र पांडे, रुकमणी जोशी, कमलेश उप्रेती,पूरन चंद्र उप्रेती, विद्यासागर पांडेय, मोहन चंद्र पाटनी, सोबन सिंह ढेक, जगत सिंह बोरा, पूरन चंद्र उप्रेती, राजेंद्र सिंह बोरा, राम दत्त सोराड़ी, कलावती देवी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें