Vivekanand Vidya Mandir Bageshwar Shines at National Taekwondo Championship with 3 Gold Medals राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विवेकानंद का उत्कृष्ट प्रदर्शन, Champawat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsVivekanand Vidya Mandir Bageshwar Shines at National Taekwondo Championship with 3 Gold Medals

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विवेकानंद का उत्कृष्ट प्रदर्शन

बागेश्वर के विवेकानंद विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण और पांच पदक जीते। अंडर 14 में भूमिका टाकुली और अराध्य जोशी ने स्वर्ण जीते, जबकि अंडर 17 में निवेदिता...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतThu, 18 Sep 2025 12:01 PM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विवेकानंद का उत्कृष्ट प्रदर्शन

बागेश्वर, संवाददाता। विद्यालयी शिक्षा के तहत आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विवेकानंद विद्या मंदिर बागेश्वर का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। यहां के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण समेत पांच पदक जीते हैं। यहां पहुंचने पर खिलाड़ियों का विद्यालय प्रबंधन ने स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि यह सामुहिक प्रयास व खिलाड़ियों की मेहनत का फल है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 11 से 14 सितंबर तक भूलीनगर झाराखंड में राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता खेली गई। इसमें अंडर 14 आयु के बालिका वर्ग में भूमिका टाकुली, अराध्य जोशी ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर 17 के बालिका वर्ग में निवेदिता नगरकोटी ने र्स्वण जीता।

अंडर 14 बालक वर्ग में हर्षित मेहता ने रजत, अंडर 17 बालिका वर्ग में रागिनी जोशी ने कांस्य पदक जीता। यहां पहुंचने पर खिलाड़ियों को पुास्कत किया गया। प्रधानाचार्य एएस तोपाल ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत के साथ ही यहसामुहिम प्रयास का नजीता है। इस मौके पर अध्यक्ष उत्तम सिंह टाकुली, प्रबंधन कुंदन परिहार, सह प्रबंधक आशीष धपोला, शिक्षक व कोच चंदन सिंह कोरंगा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।