बेलखेत में 28 से होगी रामलीला की तालीम
चम्पावत। दियूरी ग्राम पंचायत के बेलखेत में रामलीला को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुबेलखेत में 28 से होगी रामलीला की तालीमबेलखेत में 28 से होगी रामलीला की

चम्पावत। दियूरी ग्राम पंचायत के बेलखेत में रामलीला को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों ने तालीम और रामलीला को लेकर विचार विमर्श किया। कमेटी अध्यक्ष बालम सिंह बोहरा ने बताया कि इस बार 28 अगस्त से तालीम होगी। जबकि नवरात्रि में रामलीला का आयोजन किया जाएगा। रामलीला को लेकर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। हारमोनियम वादक संजय जोशी, तबला वादक कृष्णा नंद जोशी और तालीम मास्टर गौरी दत्त जोशी को बनाया गया। बैठक में सुंदर बोहरा, धीरज सिंह बोहरा, रवि बोहरा, गणेश बोहरा, अर्जुन सिंह, गोविंद सिंह, दीपक जोशी, सुरेश चंद्र जोशी, गणेश सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




