चम्पावत में16 स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे
चम्पावत। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कैम्प कार्यालय देहरादून में स्मार्ट आंचम्पावत में16 स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगेचम्पावत में

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कैम्प कार्यालय देहरादून में स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के अभियान की शुरूआत की। इस दौरान चम्पावत जिले के 16 स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी 13 जिलों में स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए पिटकुल और ओएनजीसी सहयोग करेंगे। स्मार्ट केंद्रों में वाटर आरओ, वाल फैन, एलईडी, खिलौने, मैट, दीवारों पर चित्र अन्य कई सुविधाएं दी जाएंगी। यहां उपाध्यक्ष संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद मधु भट्ट, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, निदेशक बाल विकास प्रशांत आर्य, एमडी पिटकुल पीसी ध्यानी, अपर सचिव मनमोहन मैनाली आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


